उप-चुनाव में कांग्रेस की जीत का मनाया जश्न।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। झाबुआ उपचुनाव में हुई कांग्रेस की शानदार जीत का जश्न दमोह में भी मनाया गया दमोह में कांग्रेसियों द्वारा आज शाम शहर के ह्रदय स्थल स्थानीय घंटा घर पर जमकर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी जिसमे लगातार सरकार गिराने का दावा करने वाली बीजेपी को झाबुआ की हारने एक झटका और दे दिया और कांग्रेस की सीट 115 पर पहुंच गई इस अवसर के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय टंडन, शहर अध्यक्ष यशपाल चौधरी, अभिषेक डिम्हा, मंजीत यादव, राजा रौतेला, नौशाद खान, आशुतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहे।
● हमसे जुड़ने तथा विज्ञापन के लिए संपर्क- कार्यालय बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज, मेला ग्राउंड डाकखाना रोड छतरपुर, मोबाइल 7247230761