कदम मेला में दबंग विधायक ने की शिरकत।
//गगन सेन//
पथरिया(दमोह)। शुक्रवार को विधायक रामबाई गोविंद सिंह परिहार द्वारा ग्यारस पर्व पर कलेही माता मंदिर मगरोन में आयोजित किए जाने वाले कदम मेला में शिरकत की गई।इस अवसर पर आसपास के 50 गांव से पधारी कतकारी सखी महिलाओं ने दिवारी गायन द्वारा माता की स्तुति की गई।
विधायक महोदय द्वारा इस अवसर पर आसपास के ग्रामों से पधारे ब्रह्मजनों का सम्मान किया गया एवं चरण छूकर आशीर्वाद लिया गया इसी तारतम में श्रद्धा शुक्ला थाना प्रभारी मगरोन एवं चौकी प्रभारी फतेहपुर जो कि ब्राह्मण समाज से थे और ड्यूटी पर थे उनका भी मंच से सम्मान किया गया प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए विधायक महोदय द्वारा ब्रम्हजनो से आशीर्वाद प्राप्त किया गया ।