SP ने फरार वारंटी पर किया 5000 का ईनाम घोषित।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। जिले के पुलिस कप्तान पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने एक प्रकरण में फरार वारंटी पर 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।सीआरए/1147/2001 धारा 379,376 जी भादवि के तहत निवासी बगिया मोहल्ला थाना कोतवाली दमोह संजू सोनी पिता मनोहर सोनी उम्र 20 वर्ष वारंटी फरार है। उन्होंने उच्च् न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट की गंभीरता को दृष्टिगत हुये फरार आरोपी पर 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने जानकारी दी है कि जो कोई व्यक्ति विधि संगत शक्तियों का प्रयोग कर उक्त वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करेगा, करवायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचनाकर्त्ता को आरोपी के ऊपर घोषित पुरूस्कार की राशि से पुरूष्कृत किया जायेगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।