पोषण-आहार में पुनः सुधार करें प्रदेश सरकार।
//हर्षित जैन//
पाटन(जबलपुर)। मध्यप्रदेश शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे बच्चो और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए बर्तमान सरकार द्वारा फिर आहार में अंडा शामिल किया जा रहा है जबकि जैन समाज द्वारा बिरोध करने पर शिवराज सरकार ने इस पर रोक लगाई थी पर बर्तमान सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में आहार में अंडा पुनः शामिल किए जाने के बिरोध में जैन समाज के युवाओं द्वारा महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम तहसीलदार स्वाति सूर्या को ज्ञापन सौपा और इस विसय को गंभीरता से लेते हुए इस पर रोक लगाई जाए ताकि जैन समाज की भावना आहत न हो।