Translate

बुधवार, 6 नवंबर 2019

"स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स" योजनांतर्गत कानूनी नियमों से कराया अवगत।

 "स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स" योजनांतर्गत कानूनी नियमों से कराया अवगत।


//नरेंद्र अहिरवार//

ब्यूरो दमोह। जिले में गृहमंत्रालय भारत सरकार द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण योजना अन्तर्गत संचालित "स्टूडेंट पुलिस केडिट्स" योजना के क्रियान्वयन के लिए चयनित 15 स्कूलों से वर्ष  2018-19 से कक्षा 8 वीं एवं 9 वीं के 20-20 छात्र छात्राओं को इंडोर एवं आउटडोर प्रशिक्षण दमोह पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह एवं नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के निर्देशन में छात्र छात्राओं के लिए दिया जा रहा है। साथ ही सहायक नोडल अधिकारी के रूप में स्टेनो त्रिलोक सिंह द्वारा भी समय - समय पर स्कूलों के प्राचार्य एवं जिले भर के विभिन्न थाना प्रभारियों को प्रशिक्षण के सुचारू रूप से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरदार पटेल स्कूल दमोह में छात्र छात्राओं के लिए दमोह देहात थाना पुलिस स्टाफ के द्वारा पुलिस कानून, सड़क सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जहां पुलिस स्टाफ, स्कूल प्राचार्य एवं विभिन्न छात्र छात्राओं की मौजूदगी रही।