Translate

बुधवार, 6 नवंबर 2019

पोषण-आहार में पुनः सुधार करें प्रदेश सरकार।

पोषण-आहार में पुनः सुधार करें प्रदेश सरकार।


//रूपेश जैन//

 बकस्वाहा(छतरपुर)। मध्यप्रदेश शासन ने एक बार पुनः शासकीय स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन में अंडे दिए जाने के निर्णय / फैसला का विरोध करते हुए शासन के इस निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार कर वापस लेने की मांग को लेकर अखिल भारतीय जैन पत्रकार महासंघ के आव्हान  पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम लिखे ज्ञापन को प्रदर्शन कर यहां के तहसीलदार को सौंपा ।
  अभाजैपमहासंघ की जिला इकाई छतरपुर के साथ ही म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील /ब्लॉक इकाई तथा जैन समाज व अनेक संघठनों के  द्वारा सौपे गये  ज्ञापन में कहा गया कि मध्यप्रदेश शासन ,महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने बच्चों को अंडे दिए जाने का फैसला लेकर घोषणा की है जो अत्यंत निंदनीय व अविवेकपूर्ण है जिसका हम सख्त विरोध करते हैं । ज्ञापन में कहा गया है कि यह निर्णय अहिंसक व शाकाहारी समाज पर थोपे जाने वाला निर्णय है । जिससे प्रदेश का अहिंसक व शाकाहारी वर्ग की भावनाएं आहत ही नहीं अपितु दु:खित हुई है । इसमें सर्वविदित है कि आंगनवाड़ी केंद्र व स्कूलों में भी अनेक बच्चे शुद्ध रूप से शाकाहारी सम्मिलत रुप से अध्ययनरत हैं ।
यदि सरकार बच्चों को पोषक तत्व वाले भोजन ही देना चाहती है तो अंडे के बजाय फल फ्रूटस् , ड्राई फ्रूट्स  आदि शाकाहारी पोष्टिक वस्तुएं भी दे सकती है , जिस शाकाहार वस्तुओं में कई गुना पौष्टिक तत्व है । ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर मध्य प्रदेश शासन ने इस निर्णय आदेश को तुरंत वापस नहीं लिया तो अहिंसक व शाकाहारी सामाज - वर्ग के साथ अखिल भारतीय जैन पत्रकार महासंघ सहित अनेक संघठन प्रदर्शन और आंदोलन को बाध्य होगे ।
इस प्रदर्शन / ज्ञापन का नेतृत्व अभाजैपमहासंघ की जिला इकाई छतरपुर जिलाध्यक्ष राजेश जैन रागी ने किया साथ ही इस मौके पर जैन समाज व मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश चौधरी व मुलायम चंद्र फट्टा (उपाध्यक्ष- नगर परिषद बकस्वाहा), सुनील बन्ना व डा.जीवन कुमार ,पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंघई, म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथी पत्रकार राजू दुबे ,धर्मेंद्र राय, अभिषेक असाटी ,आशीष चौरसिया,दीपक सोनी, जैन पत्रकार महासंघ के विनोद जैन ,मनीष जैन, देवेन्द्र जैन,नवनीत जैन ,रुपेश जैन , रत्नेश भैया, अनेकांत ,अतुल, राहुल ,रोहित शाह, प्रियांश जैन आदि का नेतृत्व सहभागिता रही ।इस मौके पर जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहे।