इनामी गौ-तस्कर को पुलिस ने धड़-दबोचा।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। पुलिस अधीक्षक छतरपुर तिलक सिंह के निर्देशन में बमनोरा थानाप्रभारी की टीम ने आज गौबंश के तस्कर एंव इनामी एक रायसेन के निवासी आरिफ अली पिता मुन्ने अली उम्र करीबन 35बर्ष को एक ढावा से गिरफ्तार किया है।आपको बता दे कि दिनांक 17/10/2019 को थानाप्रभारी बमनोरा ने एक गोबंश से भरा एक ट्राला जप्त किया गया था जिसमे ड्राइवर एंव अन्य आरोपी ट्राला छोड़ कर भाग गए थे ।
जिसमे करीबन 46 गाय के बछड़े एंव म्रत बछड़ा ट्राला से निकला हुया था ।
थानाप्रभारी संजय बेदिया के द्वारा सभी गाय के बछड़ो को गौशाला शाहगढ़ में रखवाया था।
लंबे समय से खोजबीन करते हुए आज मुखबिर की सूचना पर आरोपी को एक ढावे से भोजन करते समय गिरफ्तार किया है ।
आरोपी को गिरप्तार कर अपराध क्रमांक 107/19 धारा 4,6,9,मध्य प्रदेश गोबंश बध प्रतिशेध अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जहा आरोपित को न्यायालय ने जेल भेज दिया है ।
टीम में थानाप्रभारी बमनोरा संजय बेदिया,एएसआई सीताराम सिंह,एएसआई सुनील सिंह,आरक्षक तरुण झां, गजराज सिंह, अखंड प्रताप सिंह,रत्नेश सिंह,रामप्रकाश,अनिल प्रभाकर,जीतेन्द्र सिंह मौजूद रहे।