स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत सैनिट्री पेड की यूनिट प्रारंभ।
//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। बिजावर में स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत नागरिक सुविधा केंद्र सी.एस.सी. के माध्यम से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की पहली सैनिट्री पेड की यूनिट सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर के मार्गदर्शन व सहयोग से बिजावर में डाली जा रही है।जिसके तहत मोहनगंज बिजावर में सी.एस.सी प्रदेश टीम से यूनिष खान व जिला प्रबंधक नर्मदा प्रसाद पटेल व वी.एल.ई. शनि रैकवार की उपस्थिति में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा युवाओं व महिलाओं को मासिक धर्म पेड बनाने का सम्पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान मुहम्मद यूनिष ने बताया कि सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्त्री स्वाभिमान पहल की शुरुवात की गई है, इसका उद्देश्य नागरिक सुविधा केंद्र सी.एस.सी के माध्यम से महिलाओं व लड़कियों को किफायती सैनेटरी उत्पाद की पहुँच प्रदान करने के लिए स्थाई मॉडल तैयार करना है, जिला प्रबंधक नर्मदा प्रसाद पटेल ने बताया कि हमारा उद्देश्य महिलाओं के मासिकधर्म जैसे विषय पर जागरूकता के साथ उनके स्वास्थ्य व स्वच्छता पर कार्य करना है, इसके साथ ही इस यूनिट से स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा।
वी.एल.ई. शनि रैकवार ने सभी उपस्थित सहभागियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।