यात्री बस की भिड़त में तीन की दर्दनाक मौत।
//विवेक भास्कर//
निवाडी। जिले में डग्गामार जर्जर पुरानी बसो की जाच किये बगैर आर.टी.ओ.ले देकर फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करता है ।कुछ बिना परमिट की भी बसे भी सडको पर सरपट दौडती है जो दुरघटनाओ का शिकार हो रही है ।
पृथ्वीपुर और मडिया के मध्य यात्री बस और ट्रक की भीषण भिडंत से दर्जनों सवारियाँ गम्भीर रूप से घायल हो गयी तथा तीन यात्रियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इस बीभत्स दुर्भाग्यपूर्ण खतरनाक दुर्घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक यातायात विवस्था की पोल खोल कर रख दी है ।
घायलो के उपचार और मृतकों के आश्रितो को आर्थिक मदद की घोषणा सरकार को करनी चाहिए ।
परन्तु लम्बी लम्बी ढींगे हाकने वाले बढबोल नेताओं की जवाने चिपक सी गयी है ।
लगता है ट्रक या बस मालिक असरदार और प्रभावशाली पूंजीपतियो मे सुमार है और निश्चित ही इन मालिकों के सत्ताधारियो के तार से तार जुडे है सारी घटना की गम्भीरता पूर्वक सूक्ष्म जांच होना चाहिए तथा वाहन चालक और मालिकों के साथ साथ यातायात अधिकारियों को भी प्रशासनिक स्तर पर नसीहत देनी चाहिए यह भी स्पष्ट हो की वास्तव में इस दुर्घटना का असली दोषी कौन है ।