Translate

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

एनसीसी कैडिटो ने प्रस्तुत की देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

एनसीसी कैडिटो ने प्रस्तुत की देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

       

मध्यप्रदेश में एनसीसी के लिए समर्पित प्रशिक्षण एकादमी की जरूरत - कर्नल एच सी पाण्डेय*


छतरपुर। 25 एम पी बटालियन छतरपुर द्वारा कृष्णा काॅलेज गौरईया में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सत्रह लगाया गया है।
1 नवंबर से प्रारंभ हुए इस कैम्प में पन्ना,छतरपुर,सागर,टीकमगढ़,रीवा,कटनी जिलों से 500 एनसीसी कैडिट और ए एन ओ शामिल हुए है।कैम्प में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इसमें राजेन्द्र सिंह गौतम ने अपनी धर्म पत्नी  कुन्ती गौतम के साथ मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की तथा सीओ कर्नल एच सी पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया।इसके पश्चात एन सी सी कैडिटों काजल रजक,निकिता रैकवार,कंचन रजक द्वारा मां सरस्वती की आराधना करते हुए सरस्वती वंदना,जयंती लोधी एवं साथियों द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम को गरिमा प्रदान कर रहे अतिथिगणों का सम्मान माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ से किया गया।तत्पश्चात सीओ कर्नल एच सी पाण्डेय द्वारा  स्वागत भाषण एवं कैम्प प्रतिवेदन दिया गया।
         तत्पश्चात  कैम्प  में शामिल एनसीसी कैडिटो द्वारा देशभक्ति से  ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।
जिसमें हिमांशु विश्वकर्मा द्वारा एकल गीत मां की दुआ,सहवाज द्वारा एकल नृत्य ओ माई मेरी क्या फितरत की प्रस्तुति से कार्यक्रम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा,काजल रजक द्वारा बुन्देली देशभक्ति लोकगीत ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए,सूरज अहिरवार व साथियों द्वारा समाज से नशारूपी दुश्मन हटाने के लिए संगीतमय नुक्कड़ नाटक नशा,बृजेंद्र सिंह यादव पन्ना ने शिक्षा गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी,रेखा अहिरवार व साथी ने ग्रुप डांस ने सभी का मन मोह लिया,शिवम प्रजापति ने न्यूज चुटकुलों की प्रस्तुति से कार्यक्रम को ठहाकों से भरा दिया,निहारिका गोस्वामी ने नृत्य कला कर कलाबाजी दिखाई,आरती अहिरवार ने साक्षरता गीत के माध्यम से सभी से साक्षर बनने की सीख दी,अंजली अहिरवार व साथियों द्वारा संस्कृति पर आधारित हुलिया उड़े रे गुलाल ने संस्कृति के विलुप्त होने की चिंता पर सोचने को विवश कर दिया,प्रगति नायक,निशा कोन्दर,प्रतिक्षा अहिरवार ने देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को देशभक्ति के जोश से भर दिया, साक्षी सेन ने वृक्षारोपण गीत प्रस्तुति देकर सभी को पेड़ लगाकर पृथ्वी को विनाश से बचाने की सीख दी,राहुल मिश्रा व साथियों द्वारा कला का प्रदर्शन करते हुए ग्रुप डांस,दीप्ती यादव द्वारा बेटी बचाओ अभियान गीत के माध्यम से समाज से बेटियों का सम्मान करने की अपील की,निहारिका गोस्वामी व साथियों ने समूह नृत्य ने सभी को तालियां बजाने पर विवश कर दिया,अंत में रहीस पाल ने कैम्प गीत की प्रस्तुति देकर सभी को गदगद कर दिया।
           सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पश्चात मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कैडिटो की प्रस्तुतियों और उनके अनुसार की  जमकर सराहना करते हुए कैडिटों के भविष्य की उज्ज्वल कामना की।तत्पश्चात कैम्प कमांडेंट कर्नल एच सी पाण्डेय ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए सभी का आभार प्रकट किया और कैम्प के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए मुख्य अतिथि तथा उनके समस्त गौतम परिवार का धन्यवाद   किया।उन्होंने *कैडिटो से कहा कि आपके द्वारा इस कैम्प में लिया गया प्रशिक्षण आपको एक अच्छा लीडर बनाएगा।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर डाॅ रमन सिंह का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने एक टीवी को दिए गए इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं आज जो भी हूं वह एनसीसी के कारण ही हूं।उनके द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में एन सी सी के लिए विशेष प्रशिक्षण एकादमी बनवाई गई  हैं।लेकिन मध्य प्रदेश में एनसीसी ट्रेनिंग के लिए कोई भी समर्पित प्रशिक्षण एकादमी नहीं है और इससे भी ज्यादा एनसीसी को चलाने के लिए समस्या तब आती है जब कैडिटो के प्रशिक्षण के लिए थोड़ी सी जगह देने के लिए लोगों से निवेदन करना पड़ता है।इस पर एनसीसी कैडिटो से क्या यह सही है का सवाल पूछे जाने पर कैडिटो ने न का जवाब देते हुए इसको पूर्णतया गलत बताया।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन का कार्य एस ओ अजय गुप्ता, कैडिट मोहनी वर्मा और अभय टिकरिया द्वारा  कुशलतापूर्वक सम्भाला गया।कार्यक्रम का समापन एन सी सी गीत  के संयुक्त गायन के साथ किया हुआ।