अयोध्या निर्णय से पहले देखिए क्या बोले छतरपुर पुलिस अधीक्षक।
पुलिस व जनता का जनसंवाद हुआ संपन्न।
//रूपेश जैन,सौरभ दुबे//
बक्सवाहा(छतरपुर)। मंगलवार को बक्सवाहा के मुख्य बस स्टैंड के समीप पुलिस व जनता का जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक मुन्ना भैया ने पुलिस व जनता के आपसी तालमेल व पुलिस को जनता का आधार बताते हुए अपनी बात कही। तो वही समाजसेवी मनीष जैन ने विगत दिनों पूर्व हुये अन्धे कत्ल की मुख्य बात रखते हुए तथा आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की खास भूमिका निभाने के अलावा sdop राजाराम साहू बड़ामलहरा,नगर निरीक्षक रामनाथ तिवारी को साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। तो इसके बाद सभी के मध्य वरिष्ठ पत्रकार राजेश रागी ने भी संवैधानिक परिप्रेक्ष्य में कानून के विशेष महत्व की बात कही।
