Translate

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

आज सम्पूर्ण समाज मनाएगा संत-नामदेव जयंती।

आज सम्पूर्ण समाज मनाएगा संत-नामदेव जयंती।


//नरेंद्र अहिरवार//

सिटी दमोह। सकल नामदेव समाज के आदिपुरुष संत नामदेव जी की जयंती पर्व 8 नवम्बर को भव्य स्वरूप में मनायी जायेगी, इस उपलक्ष्य में सकल नामदेव समाज के द्वारा जयंती दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिसकी तैयारी समाज द्वारा की जा रही हैं।
सकल नामदेव समाज के उत्साही युवा राजू नामदेव ने  तैयारियों के संबंध में बताया कि आगामी 8 नवम्बर 2019 को सकल नामदेव समाज के आदि पुरूष संत नामदेवजी का 749वां जयंती पर्व है जिसे भव्य रूप से मनाया जाना है जिसकी तैयारी उत्साह के साथ सतत् जारी हैं और अंतिम स्वरूप में हैं। जयंती दिवस पर सर्वप्रथम सुबह 8 बजे संत नामदेव जी का पूजन और हवन होना है तंदुपरांत वृंदावन धाम से पधारी कथा व्यास बाल विदुषी श्री राधिका किशोरी जी के द्वारा संत नामदेव जी का संगीतमय जीवन परिचय एवं प्रवचन सुनाया जायेगा। साथ ही समाज के विभिन्न प्रतिभावान कलाकारों द्वारा सास्कृतिक प्रस्तुति दी जायेगी जिसमें नृत्य, एकल गायन, गीत की प्रस्तुति होगी साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी सकल नामदेव समाज द्वारा किया जायेगा। जयंती कार्यक्रम के समापन पर संत नामदेवजी की महाआरती और प्रसाद का वितरण किया जायेगा। जयंती कार्यक्रम का आयोजन संत नामदेव जी मंदिर बेलाताल टापू से संपन्न होगे। कार्यक्रम में सकल नामदेव समाज के समाज के ज्येष्ठ श्रेष्ठ समाज जन , महिलाएं, युवा, आदि से जयंती कार्यक्रम एवं शोभायात्रा में शामिल हो समाज की जागरूकता एवं एकता का परिचय विख्यात हो ऐसा आग्रह समाज के वरिष्ठ जन सभी करते हैं।