कलेक्टर ने ली शांति समिति की बैठक।
//विवेक भास्कर//
ब्यूरो निवाडी। जिला कलेक्टर अक्षय सिंह की पहल पर संयुक्त कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शान्ति सुरक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र जैन , एसडीएम सुश्री वंदना राजपूत , तहसीलदार सुनील कुमार वर्मा एवं एसडीओपी अशोक घनघौरिया सहित जिले भर के थानाध्यक्ष समेत चौकी प्रभारी और गणमान्य नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों पत्रकारों एवं विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों के राष्ट्र हित मे विचार सांझा किये सभी वर्ग धर्म जाति समुदाय के महान विचारको ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव दिये जिस पर माननीय कलेक्टर महोदय ने अमल करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि नितांत सजग पहरी कि तरह खडे रहने से चैतन्यता आती है आपस मे भाईचारा प्रेम भाव बनाये रखे एवं उच्च न्यायालय हाईकोर्ट इलाहाबाद के पूर्व आदेश मे जिस तरह से मंदिर मस्जिद अयोध्या फैसले शान्ति भरा माहौल रहा था आगामी आदेश जो भी हो न्यायालय के आदेश का सम्मान रखते हुए सभी धर्म जाति समुदाय वर्गो को अमन चैन और शान्ति हेतु आपस में शान्ति बनाये रखना है ।
गांव गली और शहर मुहल्लों में आपसी भाईचारे का संदेश देकर भारत कि एकता अखण्डता को कायम रखना है ।
तथा सभी धर्मों और पर्वो का लोकहित मे सम्मान करे।