दबंग विधायक ने जिला-आधिकारी को लगाई फटकार।
//गगन सेन//
पथरिया(दमोह)। रामबाई गोविंद सिंह परिहार विधायक पथरिया को विधानसभा क्षेत्र पथरिया के सरपंच द्वारा विधायक निधि में ट्रेजरी ऑफिसर द्वारा पैसों की मांग के सम्बन्ध में शिकायत की गई और पूर्ति न करने पर विधायक निधि जारी करने पर अपत्ती लगाने की जानकारी मिली।जिस को संज्ञान में लेते हुए जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से इस संबंध में विधायक महोदय द्वारा जानकारी ली गई।
जिसमें ज्ञात हुआ की पिछले 1 माह पूर्व से कलेक्टर महोदय द्वारा स्वीकृत की गई राशि भी ट्रेजरी अधिकारी द्वारा जारी नहीं की गई है एवं लगातार किसी ना किसी विषय को लेकर फाइल पर आपत्ति दर्ज की जा रही है जिसको लेकर विधायक पथरिया ट्रेज़री अधिकारी के समक्ष पहुंचकर इस तरह की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की गई ।