Translate

मंगलवार, 5 नवंबर 2019

रोटरी क्लब ने बधिर व दिव्यांग छात्रों को मुफ्त बांटी प्रसाधन सामग्री।

रोटरी क्लब ने बधिर व दिव्यांग छात्रों को मुफ्त बांटी प्रसाधन सामग्री।


//नरेंद्र अहिरवार//

ब्यूरो दमोह। रोटरी क्लब दमोह के सदस्यों द्वारा तहसील ग्राउंड, दमोह स्थित शासकीय अंक,मूक बधिर आवासीय विद्यालय दमोह में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को दैनिक उपयोग हेतु प्रसाधन सामग्री जिसमें टॉवल, तौलिया, टूथ ब्रश, टूथपेस्ट, जीवी, टंग क्लीनर, शैम्पू, हेयर आयल का वितरण किया एवं सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट एवं नमकीन के पैकिट प्रदाय किये गए। इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह के पूर्व अध्यक्ष श्री हेमंत मलैया,इंजी. अजित जैन,क्लब अध्यक्ष राकेश अहिरवाल,सचिव संजय जैन अरिहंत,सदस्य महेंद्र जैन,राजेन्द्र सेठिया,अमर आहूजा,यशवंत राजपूत उपस्तिथ रहे। रोटरी क्लब दमोह द्वारा दिव्यांग छात्र छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता की दृष्टि से दिव्यांग विद्यार्थियों को निःशुल्क दैनिक प्रसाधन सामग्री का वितरण किया गया है। इस अवसर पर अंक मूक बधिर विद्यालय का समस्त स्कूल स्टाफ एवं शैक्षणिक स्टाफ मौजूद था।