Translate

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

सड़क के नीचे भी रेत-माफियाओं ने बना डाले गड्ढे।

सड़क के नीचे भी रेत-माफियाओं ने बना डाले गड्ढे।


//अरबाज खान//

राजनगर(छतरपुर)। रेत माफियाओं के हौसले बुलंद  सड़क बुलंद है जिन्होंने अब उत्खनन के बाद बिजली के खंभे को भी नहीं बख्शा है।
जानकारी के अनुसार अवैध रेत उत्खनन के चलते 11000 केवी बिजली का खंभा कमजोर होकर गिर गया।

 दे रहा बड़े हादसे को दावत।

अवैध उत्खनन करने वाले रेत माफिया नए मेन रोड की सड़क के नीचे की 2 फुट तक रेत निकाल ली
भारी भरकम वाहन निकालने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है
रेत माफियाओं को प्रशासन का बिल्कुल भी खौफ नही है क्योंकि प्रशासन की गाड़ियां निकलती रही और उत्खनन जारी रहता है।
अब देखना यह है कि प्रशासन अवैध रेत उत्खनन माफियाओं पर कोई कार्यवाही करता है या नहीं
अवैध रेत उत्खनन माफियाओं पर प्रभारी मंत्री ने सख्ती से निपटने के आदेश दिए थे इस पर प्रशासन अमल करता है या नहीं ।