Translate

बुधवार, 13 नवंबर 2019

पुलिस के संरक्षण में रेत माफिया कर रहे अबैध रेत का परिवहन।

पुलिस के संरक्षण में रेत माफिया कर रहे अबैध रेत का परिवहन।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। एक ओर पुलिस महकमे के वरिष्ट आलाअधिकारी रेत पर शिकंजा कसने के लिए तमाम प्रकार की बैठको के माध्यम से रेत पर अबैध परिवहन रोक लगाने हेतु उपाय सोच रहे है ।
अधिकांश प्रभारियों को इधर का उधर किया जा रहा है, लेकिन वही पुलिस विभाग के ही कुछ थाना प्रभारी व उपथाना प्रभारी, पुलिस आरक्षक उनकी ही छबि को धूमिल व किरकिरी करने में लगे हुये है।
नगर सहित क्षेत्र में इन दिनो नदी नालों के सीना चीर कर एंव गरीब किसानों के उपजाऊ खेतों को खराब कर सैकडो ट्राली रेत को ढोया जा रहा है मनमाने दामो में बाजार में बेचा जा रहा और पुलिस थाने चौकियों के सामने से ही ये रेत माफिया अपने टैक्टर को दिन रात निकाल रहे है।
 लेकिन किसी भी पुलिस के अधिकारी व पुलिस के जबान की रेत ले जा रहे टैक्टर को रोक ले इतनी मजाल नही है।
क्योकि सूत्रो के मुताविक बताया जा रहे कि ये अबैध रेत के टैक्टर सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेताओ एंव क्षेत्रीय विधायक एवं कुछ विधायक के करीबी सगे सबंधियो व कुछ रसूखदारो के बताये जा रहे है जिनके धंदे राजनीतिक आड़ में चलाये जा रहे है।
आप को बता दे इस रेत के अबैध खेल मे पुलिस व राजस्व अधिकारी रोजाना रेत माफियो से रोजाना मोटी रकम लेकर चेन की बंशी बजा रहे है।
यहां बताया गया है रेत के करीबन 50 ट्रेक्टर दिन रात खुले आम दिन दहाड़े दौड़ रहे है और सभी ट्रेक्टरो चालको से हफ्ता बंधा हुया है उसी दम को लेकर रेत माफियाअब पत्रकारों से लड़ने झगड़ने उतारू हो गए है ।
विगत 10 नमम्बर रात्रि करीबन 12 बजे के समय एक निजी अखबार समूह के सवाददाता राकेश कुमार अपने निवास वार्ड नंबर 13 जगदीश मुहल्ला स्थित मकान के छत पर खाना पीना खाकर अपने रिस्तेदारो के साथ छत ही पर टहल रहा था और रिस्तेदारो की चार पहिया कार मकान के पास खड़ी हुई थी तभी राजेन्द्र पटेरिया पिता दयाराम पटेरिया निवासी घुवारा अपने सोनालीका टेक्टर से रेत भर कर आया और बीच रोड़ पर रेत डम्प करने लगा उसी समय सम्बाददाता राकेश कुमार ने रेत माफिया राजेन्द्र पटेरिया से कहा कि भाई रेत के टेक्टर को रोड से अलग साइट में डम्प करो जिससे यातायात सुगम बना रहे और आमजन को निकले में परेशानी ना हो उसी समय राजेन्द्र पटेरिया द्वारा गाली गलौच करने लगा और मकान की छत से नीचे उतरने को कहा और बोला कि नीचे आओ तुम्हारी पत्रकारिता हम टेक्टर के नीचे रख कर समाप्त कर देता हूँ ।
उसी समय राकेश कुमार के द्वारा थानाप्रभारी सौरभ त्रिपाठी से दूरभाष पर शिकायत की और आरक्षक अभिनाश रिछारिया को अवगत कराया लेकिन इतनी बात विवाद होने के बाद करीबन 2घण्टे का बाद अभिनाश रिछारिया मोके से रेत का डम्प देखते हुए निकल गए।
पत्रकार राकेश कुमार ने अपने घुवारा इकाई संघ के सभी पदाधिकारियों से बात की और आरोपित के खिलाप उपथाना घुवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
अब देखना यह होगा कि उपथाना प्रभारी यह प्रकरण में रेत के कारोबार में लिप्त राजेन्द्र पटेरिया पर कार्यवाही करते है या नही।
वही घुवारा इकाई के पत्रकार संघ के द्वारा कहा गया है कि अगर आरोपित के खिलाप वैधानिक कार्यवाही नही की जाती है तो सात दिवस बाद आमरण अनशन करने पत्रकार संघ इकाई घुवारा मजबूर होगा।

इनका कहना है कि...

"में अभी थानाप्रभारी से बात करता हूँ अगर ऐसा सही है तो कार्यवाई जरूर होगी।"

      जयराज कुबेर (एडिशनल एसपी छतरपुर)

 "अभी उपथाना प्रभारी को हमारे पास मीटिंग में आना है अभी इस सम्बंध में बात करता हूँ यथा स्थिति समझकर कार्यवाई की जाएगी।"

           सौरभ त्रिपाठी  (थाना प्रभारी भगवा)