नियमों के उल्लंघन ना करने की अपील,तो वही सौहार्द पूर्ण मनाये त्यौहार।
DIG,कलेक्टर, SP की मौजूदगी में आयोजित बैठक,साथ किया गया जनसंवाद।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। अयोध्या राम मंदिर बाबरी मस्जिद मामले पर आ रहे उच्चतम न्यायालय के प्रस्तावित फैसले तथा मुस्लिम भाईयों के त्योहार ईद मिलादुन्नबी को दृष्टिगत रखते हुये सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देश्य से आज दोपहर जिला प्रशासन और पुलिस प्रसासन के आला अधिकारियों में, सागर डीआईजी दीपक कुमार वर्मा, कलेक्टर तरूण राठी और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने नगर के प्रमुख क्षेत्रों में जनसंवाद किया एवं पैदल मार्च कर नगर में शांति बनाये रखने का संदेश दिया । इस मौके पर सीएसपी मुकेश अबिद्रा, टीआई कोतवाली एचआर पांडे, आरआई हेमंत कुमार, यातायात सूबेदार अभिनव साहू सहित अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद थे।उन्होंने शहर के पुराना थाना,गड़ी मोहल्ला, पठानी मोहल्ला के साथ घंटाघर पहुंचकर शहर के गणमान्य नागरिकों-युवाओं के बीच जनसंवाद किया। पुराना थाना सीएसपी कार्यालय के सामने पार्षद पप्पू मलाई एवं एवं अन्य लोगों की खास मौजूदगी में कलेक्टर तरुण राठी ने कहा शहर सहित जिले भर में 144 धारा लागू है, सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही हैं और गड़बड़ी करने वालों की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई होगी। अगर कोई गलत मैसेज करते हैं, तो इस पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी है। डीआईजी दीपक कुमार वर्मा ने कहा कि अयोध्या मामले में जो भी फैसला आयेगा उसे हम सभी स्वीकारें, जिले में शांति, सौहार्द बनाए रखें. शहर और जिले की फिजा ना बदल पाएं। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी, उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9479991800 जारी करते हुए कहा कि अगर 24 घंटे में किसी भी तरह की बात सामने आती है तो तत्काल हमें सूचित करें, हमारी ओर से तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये जायेंगे।
गढी मोहल्ला में पहुंच कर मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं की खास मौजूदगी में चर्चा की। सभी मुस्लिम समुदाय ने जनसंवाद के दौरान कहा कि फैसला जो भी आयेगा, हमारी ओर से किसी भी तरह से शहर सहित जिले भर की फिजा नहीं बिगड़ेगी, इस बात का सभी ने निर्णय लिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जगह-जगह जनसंवाद किए जा रहे हैं, पठानी मोहल्ला में भी डीआईजी कलेक्टर एवं एसपी ने पहुंचकर जनसंवाद किया। इसके बाद घंटाघर पर हिंदू संगठनों एवं व्यापारियों के बीच पहुंचकर वरिष्ठ जनों एवं युवाओं से चर्चा की। यहां घंटाघर पर हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष विक्की गुप्ता, सेवंती गुजराती, संजय यादव सहित और अन्य व्यापारी गण मौजूद रहे।