पुलिस ने निकाला फिलेग-मार्च।
//गजब सेन//
पथरिया(दमोह)। पुलिस कप्तान विवेक सिंह के निर्देशन में बुधवार को पथरिया में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला गया।नगर में शांति व्यवस्था एवं इलाके में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पूर्ण सक्रियता के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस थाना से नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए सशस्त्र बल के साथ पुलिस की सक्रियता बताई। क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों को रोकने हेतु आम जनता में विश्वसनीयता का संदेश पहुंचाया।