Translate

सोमवार, 9 दिसंबर 2019

डायल-100 ईवेंट पर गये पुलिसकर्मी की एक ही परिवार के लोगों ने कर दी पिटाई।

डायल-100 ईवेंट पर गये पुलिसकर्मी की एक ही परिवार के लोगों ने कर दी पिटाई।




जिनमें से पांच आरोपियों को भेजा जेल तथा तीन आरोपी है फरार।



एक ही परिवार के लोगों में अवैध शराब बेचने के चलते हो रहा था हिनौता गांव में झगड़ा।


रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार 
नेटवर्क दमोह। गांव के लोगों ने 100 डायल को फोन लगा कर बुलाया कि गांव में कुछ लोग शराब पीकर झगड़ा कर रहे हैं इसी दौरान हिनौता गांव में हंड्रेड डायल पहुंची जहां पर कुछ लोग  शराब पीकर झगड़ा कर रहे लोगों को आरक्षक राम कुमार गोंड समझाने पहुंचा था ।
 वहां पर लड़ रहे लोगों ने आरक्षक रामकुमार गोंड को मारने लगे इसी दौरान डायल हंड्रेड चालक साबिर खान, आरक्षक रामकुमार का बचाव करने पहुंच गया। इस दौरान आरक्षक रामकुमार गोंड को वह अपने घर में ले गए और आरक्षक के साथ मारपीट करने लगे मारपीट के दौरान उसकी वर्दी भी फट गई ।
आरोपियों में तुलाराम लोधी विजय सिंह भाव सिंह लोधी अजय लोधी जगत सिंह लोधी के परिवार की महिलाओं मैं दुर्गा बाई ,रजनी बाई  छोटी बाई  ने भी आरक्षक के साथ मारपीट की है ।
 इस दौरान एडिशनल एसपी विवेक लाल का कहना  है कि हिनौता गांव के लोगों ने हंड्रेड डायल को फोन कर बुलाया था कि यहां पर शराब पीकर गाली गलौज कर रहे हैं कुछ लोग इसी दौरान मौके पर पहुंची हंड्रेड डाल में पदस्थ आरक्षक राम कुमार गौड़  के साथ मारपीट कर दी.
जिस पर आरोपियों के खिलाफ हिंडोरिया थाना पुलिस ने धारा 353 332 506 186 34 आईपीसी 3 / दा . धा 325 का एस सी एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है थाना अजाक विवेचना कर रहा है आरोपि तुलाराम लोधी  विजय सिंह लोधी अजय सिंह लोधी दुर्गाबाई रजनी बाई को आज न्यायालय में पेश कर पांचों को जेल भेज दिया गया है इनमें तीन फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।


                विवेक लाल (एडिशनल एसपी दमोह)