अंर्तराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिफल में बुंदेलखंड के इन कलाकारों की फिल्म "द महात्मा रिटर्न्स" हुई शामिल।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। फिल्म जगत में विशेष स्थान रखने वाले फिल्म महोत्सव जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दमोह के कलाकारों द्वारा बनाई गई फिल्म नामित की गई है दरअसल दमोह में महात्मा गांधी जीके अनछुए पहलू पर आधारित फिल्म द महात्मा रिर्टंस का निर्माण किया गया है।अब यह फिल्म जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नामित की गई है जिसकी स्क्रीनिंग जयपुर फिल्म फेस्टिवल के दौरान की जाएगी इस दौरान फिल्म और टीवी जगत की बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी और इस फिल्म का निर्माण दमोह के पीजी कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर डॉ रश्मि जेता द्वारा किया गया है।
देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की अंग्रेजो के खिलाफ राजनैतिक रणनीति और उनकी दूरदर्शी सोच पर आधारित इस फिल्म का निर्माण दमोह में ही किया गया है। फिल्म की प्रोड्यूसर श्रीमती रश्मि जेता है तो डायरेक्शन डॉ रश्मि जेता का रहा है, फिल्म का संकलन छत्रपाल सिह ने किया है एवं स्टूडियो मैनेजमेंट मनी रोज मैसी का रहा है। इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका प्रशांत जड़िया, मनीष सोनी, दिव्या पांडे, नैनी जैन, नेमी जैन, अभिषेक परिहार, अर्जुन सिह,संजय राय, तथा अविनाश ने निभाई है।
वही सिनेमेटोग्राफी निशांत जार्ज, नरेंद्र आठ्या ने की है फिल्म में लाइट नाफिज खान ने तो म्यूजिक सचिन उपाध्याय साउंड रिकॉर्डिंग राजेश पीटर दस की है।
फिल्म ‘द महात्मा रिटर्न‘ इसके पहले लॉस एंजिलिस में आयोजित होने वाले एशियन फिल्म फेस्टिफल 2019 में एवं मियामी फिल्म फेस्टिवल 2019 में भी नामित हो चुकी है। पहले भी विभिन्न विषयों पर डॉ जेता और उनकी टीम द्वारा डाक्यूमेंट्री और शार्ट फिल्मो का निर्माण किया जा चुका है जिन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इनके द्वारा अभी तक ‘स्वच्छ भारत‘, ‘खजुराहो की बोलती दीवारे‘, ‘द कर्सड क्वीन‘, ‘हू किल्ड‘, ‘एमआई गिल्टी‘ साहित अन्य फिल्मो का निर्माण किया जा चुका है।
समाज को मीनिंगफूल अर्थपूर्ण सिनेमा देने के उद्देश्य से इनके द्वारा लगातार फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है।इसी क्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म का निर्माण किया गया है जो अब जयपुर फिल्म फेस्टिबल में दमोह का दम दिखेगी।