Translate

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

स्वछता सर्वेक्षण 2020 में शहर का नाम अंडर 100 में शामिल होने का श्रेय।

स्वछता सर्वेक्षण 2020 में शहर का नाम अंडर 100 में शामिल होने का श्रेय।


● 400 कर्मचारियों को वितरित किए गए गर्म कपड़े जूते, मोजे, स्वेटर और ग्लब्ज।


//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। ज्ञात हो की जिले भर में जब आम नागरिक इस कड़ाके की ठंड में चैन से सोता है, और इस चैन भारी नींद में कहीं कोई उठा दे तो लोग आग बबूला हो जाते है उस वक्त हमारा गुस्सा सातवे आसमान पर होता है, लेखन सोचिए उस वक्त कड़कड़ाते की ठंड में हम आप के द्वारा किया गया गंदा शहर साफ करने निकलते हैै सफाई कर्मी और इस कड़ाके की ठंड को मात देकर ही इन्होंने शहर को देश भर में सबसे गंदे शहर की श्रेणी से उबारने का काम किया है।
लेकिन वर्तमान नगरपालिका का कार्यकाल समाप्त होने की ओर है, लेकिन उन साफ स्वच्छ हांथो से शहर की गन्दगी को उठाने बालों की सुध नगर पालिका ने औपचारिकता मात्र ही ली और स्वछता सर्वेक्षण में शहर को अंडर 100  दे शामिल होने का श्रेय नगर पालिका अध्यक्ष ने उन तमाम सफाई कर्मियों को दे डाला, देना भी चाहिए। लेकिन पिछले 4 वर्षों में इन्होंने कर्मचारियों की किसी भी प्रकार से सुध नहीं ली थी। इसी क्रम में आज नगर पालिका दमोह द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत ठंड से बचाव के लिए सफाई कर्मियों को जूते स्वेटर सहित अन्य बचाव के उपकरण वितरित किए गए लगभग 400 सफाईकर्मियों को यह उपकरण वितरित किए गए कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल, नेता प्रतिपक्ष राषु चौहान, सीएमओ कपिल खरे, पार्षद मुरसलीन कुरैशी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद खान मौजूद रहे। संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष मालती असाटी  ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में दमोह लगातार रैंक प्राप्त कर रहा है और कभी हम सबसे गंदे शहरों की सूची में हमारा नाम दर्ज था। आज हम 100 में शामिल हैं और आप लोग यूं ही लगातार मेहनत करते रहेंगे तो हमें जरुर सफलता मिलेगी और देश में दमोह नंबर वन बनेगा वहीं उपाध्यक्ष नंदू चंदेल ने भी सफाई कर्मियों के कार्य की तारीफ की नेता प्रतिपक्ष राषु चौहान ने कहा कि हमारा वार्ड सिविल वार्ड 9 स्वच्छता के प्रति बेहद जागरूक है और शहर का एकमात्र वार्ड है जिसमें कंटेनर नहीं है हम अपने सफाई कर्मियों की सराहना करते हैं अंत में मुख्य नगरपालिका अधिकारी कपिल खरें ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी दिन और रात मेहनत करते हो, तब जाकर हमारा शहर साफ स्वच्छ हो पाता है, आप सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर निशांत खरे  चंदन अग्रवाल अराफात खान प्रेम पारोचे राम मनोहर धारू कल्लू कछवाहा विकास शर्मा सहित बड़ी तादाद में कर्मचारी एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।