Translate

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

जनता को सताना बंद करे दमोह विधायक।

जनता को सताना बंद करे दमोह विधायक।


●  प्रधानमंत्री आवास एवं किसानों की समस्याओं के साथ-साथ विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आगे आए भाजपाई।


● प्रधानमंत्री आवास एवं किसानों की समस्याओं को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन।

//नरेंद्र अहिरवार //

नेटवर्क दमोह। वर्तमान में भाजपा की सरकार जाते ही आम नागरिकों के लिए छोटी छोटी समस्याओं से निपटना भी चुनौती साबित होने लगी है, जिससे विभिन्न व्यापारी आम नागरिकों के साथ - साथ किसान वर्ग खासे परेशान है जिनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक ज्ञापन एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया गया प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जो मागंज वार्ड 1 की लिस्ट एसडीएम महोदय के द्वारा निरीक्षण करके पूर्ण की गई थी और गरीबों को आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया गया था उसी लिस्ट को दमोह विधायक द्वारा अपनी अनुशंसा करके मुख्य नगरपालिका अधिकारी को
कहा गया कि आप इस लिस्ट को निरस्त कर दीजिए लेकिन यह विधायक के अधिकार क्षेत्र
में नहीं आता जब इसकी जानकारी पार्षद प्रतिनिधि अमित त्यागी को लगी तो उन्होंने तत्काल ही सीएमओ से इस मामले की जांच कराने के लिए कहा लेकिन सीएमओ द्वारा उन्हें उचित उत्तर नहीं। दिया गया तो उन्होंने सभी पार्षदों के साथ एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर दीनदयाल मंडल अध्यक्ष संतोष रोहित ने कहा कि माँगज 1 के उन गरीब परिवारों को जो पूरी बरसात और ठंड से इस इंतजार में कर रहे थे। कि मोदी जी के द्वारा आवास योजना की किस्तों से वो अपने पक्के मकान का सपना पूरा हो सकेंगा, परंतु दमोह विधायक के द्वारा पक्षतापूर्ण कार्यवाही करने से उनको आघात पहुँचा है जनप्रतिनिधि को अपने क्षेत्र की जनता समान होती है। दयमंती मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा कि दमोह के इतिहास में दमोह को पहली बार ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है जो गरीब और असहाय लोगों के कामो को रोककर उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रहा है। प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि दमोह विधायक से जब भी ऐसी गलती होती है वो कह देते है कि ये उनके हस्ताक्षर सील और लैटरपेड़ नही है इसके पहले भी अपने लेटर पर आदिम जाति विभाग में अपने कार्यकर्ताओं को नियमविरुद्ध तरीके से काम दिलाने के लिए दबाब बना चुके है। अगर ये उनकी अनुशंषा नही है तो वो पुलिस के जाकर पता कराए नही तो झूठ बोलना बंद करें। सहित बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही इस अवसर पर प्रमोद विश्वकर्मा युवा मोर्चा, निलेश सिंघई, जिला अध्यक्ष भरत यादव, जिला महामंत्री युवा मोर्चा विशाल शिवहरे, गीतेश आठ्या पार्षद विवेक अग्रवाल, इकबाल खान, कृष्णा राज, अमित त्यागी ,विक्की
ठाकुर, प्रशांत तिवारी, भज्जू पटेल, रवि सिघई शादाब खान अजय यादव, अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।