Translate

रविवार, 29 दिसंबर 2019

अल्पसंख्यकों को डराकर वोटों की राजनीति करती रही है कांग्रेस - प्रहलाद पटेल 


●  दमोह मे भाजपा 5 से 20 जनवरी तक नागरिकता संशोधन कानून पर चलाएगी जनजागरण अभियान।


●  जनजागरण अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न ।

//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दमोह मे भाजपा की जिला बैठक बुलाई गई। जहाँ सर्वप्रथम भाजपा के पितृपुरूषो के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत बैठक का शुभारम्भ किया गया।
       इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विपक्षी दल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहाँ कि  देश की जनता को कांग्रेस गुमराह करने का काम कर रहे हैं। वोटों की राजनीति के लिए वे जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं। हमें इस कानून की सच्चाई को जनता के सामने लाकर इस भ्रम को दूर करना है।
       भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन केन्द्रीय राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल आज दमोह मे भाजपा की जिला बैठक मे
उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि इस विचार युद्ध में उतरने से पहले यह विचार करें कि जो लोग नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं, उसके पीछे राजनीति क्या है? हमारी सरकार की राष्ट्रनीति क्या है और इस युद्ध में जीत हासिल करने के लिए हमारी रणनीति क्या हो? श्री पटेल ने कहा कि 1967 तक कांग्रेस को 32 प्रतिशत वोट मिलते थे, जबकि संयुक्त विपक्ष को 25 प्रतिशत वोट मिलते थे। जो 7 प्रतिशत वोट कांग्रेस को अधिक मिलते थे वे उन अल्पसंख्यकों के थे, जिनमें कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को डराकर वोटों की राजनीति करती रही है। इसी के चलते कांग्रेस ने असम में घुसपैठ कराई और इसी के चलते बंगाल में ममता बनर्जी घुसपैठियों का समर्थन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें लोगों को यह बताना होगा कि मुस्लिम समुदाय को इस कानून से कोई नुकसान नहीं है, उनके लिए पहले से कानून है। श्री पटेल ने कहा कि लोगों को यह बताएं कि नागरिकता संशोधन कानून कोई नई बात नहीं है, इसके जरिए मोदी जी की सरकार ने वह वादा पूरा किया है, जो विभाजन के समय नेहरू जी ने पाकिस्तान में रह गए हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध और पारसी अल्पसंख्यकों से किया था।
              उन्होंने  ने कहा कि महात्मा गांधी ने विभाजन के समय यह कहा था कि जो हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक पाकिस्तान में रह गए हैं, वे यदि भारत आना चाहें, तो आ सकते हैं। उनके जीवनयापन और सुरक्षा का दायित्व भारत सरकार का होगा। इसके बाद तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष पट्टाभि सीतारमैया, कृपलानी जी, पं. जवाहरलाल नेहरू, यूपीए सरकार के विदेश राज्यमंत्री ई अहमद, श्रीप्रकाश जायसवाल और एस.एम.कृष्णा तक पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की स्थिति बताते हुए इस कानून की आवश्यकता जताते रहे हैं। लेकिन ये बातें थीं और बातें ही रहीं, इसे अमल में लाने का काम श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं ने वो काम कर दिखाया है, जिसके हम सपने देखा करते थे। श्री पटेल ने कहा कि नेतृत्व ने फैसला कर दिया, अब उसे जनता के बीच ले जाना हमारी जिम्मेदारी है और जब आप जनता को सच्चाई बताएंगे, तो झूठी तख्तियां लेकर सड़कों पर विरोध करने वाले लोग अपने आप गायब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री कमलनाथ को चुनौती देती है कि वे पाकिस्तान से आई मासूम बेटियों की पुकार सुनें व शरणार्थियों के शिविर में जाकर उनसे मिले और फिर यह कहकर बताएं कि हम इन्हें नागरिकता नहीं मिलने देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों में अपने ही नेताओं की बातों को स्वीकारने का साहस नहीं है।
          श्री पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जनता के बीच जाकर यह बताना होगा कि नागरिकता संशोधन कानून की पृष्ठभूमि क्या है? जिन्ना की मांग पर देश का विभाजन हुआ, लेकिन इसमें सिर्फ धरती के ही टुकड़े नहीं हुए बल्कि इंसानियत की भी हत्या हुई। पाकिस्तान से आने वाली ट्रेनें अल्पसंख्यक हिंदुओं, सिखों और अन्य लोगों की लाशों से पटी हुई आती थीं। अपहरण, लूट, हत्याएं, बलात्कार और अमानवीय अत्याचार हुए। इसके बाद नेहरू-लियाकत समझौता हुआ, जिसमें अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की बात हुई। भारत ने तो अपना वादा निभाया, लेकिन पाकिस्तान में जो हिंदू, सिख अल्पसंख्यक उस समय 22 प्रतिशत थे, अब घटकर 2 प्रतिशत से भी कम रह गए हैं। कहां गए बाकी लोग? इनमें से लाखों लोगों का डरा-धमकाकर धर्मांतरण करा दिया गया, लाखों लोगों को मार डाला गया और कुछ भारत आ गए, क्योंकि उनके लिए भारत ही इकलौता सहारा था। श्री पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तय किया है कि हम इन शरणार्थियों को जीने का हक देंगे और इसी के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के बीच जाकर उन्हें ये सच्चाई बताना है। जनजागरण अभियान का एक महीना वैचारिक युद्ध का महीना है और हमें इस युद्ध को जीतकर भारतमाता के दूध की लाज रखना है। उन्होंने कहाँ  कि कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को गुमराह कर रही है, दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि देश को इस दुष्प्रचार से निकालने में अपना योगदान दें।

किसी के कहने पर ना तो कानून बदलेगा,और ना तो किसी के कहने पर वंदेमातरम बंद होगा - प्रहलाद पटेल 

     बैठक के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ना तो किसी के कहने पर कानून बदलेगा ना ही कोई संशोधन होगा उन्होंने मणिपुर का उदाहरण देते हुए बताया कि मे 1998 मे मणिपुर में गया बैठक लेने तो मैने वहां कहाँ कि बैठक प्रारम्भ और समापन पर वंदेमातरम गायन होगा तब मुझसे पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर में वंदेमातरम बोलने पर ब्लास्ट हो जावेगा तब मैने कहाँ कि मे ब्लास्ट मे मरना पसंद करूंगा पर किसी के डर से वंदेमातरम का गायन बंद नही हो सकता है।तब मणिपुर मे वंदेमातरम का गायन बैठक के दौरान हुआ।
        भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री ने जनजागरण अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि दमोह जिले में 05 जनवरी से 20 जनवरी तक जन जागरण अभियान चलाया जावेगा जिसके तहत अलग-अलग स्थानों पर जिले भर मे पंचायतों मे सभाएं,संगोष्ठिया,घर-घर जाकर जन संपर्क,पत्रक विवरण,बुद्धिजीवी सम्मेलन,संवाद,परिचर्चा व दमोह जिले मे नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन मे बृहद रूप से रैली का आयोजन किया जावेगा।
               इस दौरान बैठक का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री रूपेश सेन व आभार दमोह सांसद प्रतिनिधि भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ आलोक गोस्वामी के द्वारा व्यक्त किया गया।     
इस दौरान प्रमुख रूप से जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी,हटा विधायक पी एल तंतुवाय,पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी,जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल,पूर्व विधायक सोनाबाई अहिरवाल,नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पं.नरेन्द्र व्यास,विजय सिंह राजपूत,राजेन्द्र सिंघई,डॉ.आलोक गोस्वामी,डॉ.रघुनंदन चिले,बहादुर पटेल,गोपाल पटेल,सिद्धार्थ मलैया,मनीष सोनी,संजय सेन,अनुपम सोनी,मनीष तिवारी,मोन्टी रैकवार,प्रमोद विश्वकर्मा,शशांक लोधी,पुष्पा चिले,कविता राय, गिरजा साहू,प्रतिभा तिवारी,वर्षा रैकवार सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ समस्त भाजपा जिला पदाधिकारी,समस्त मंडल अध्यक्ष,समस्त मोर्चा/प्रकोष्ठ के संयोजक व समस्त जनप्रतिनिधिगणों की मौजूदगी रही।