Translate

सोमवार, 30 दिसंबर 2019

आक्रोशित किसान ने पटवारी की कॉलर पकड़कर मचाया बवाल।

आक्रोशित किसान ने पटवारी की कॉलर पकड़कर मचाया बवाल।


● किसान के कॉलर पकड़कर कार्यालय में ले जाते हुआ वीडियो वायरल।



● विरोध में उक्त किसान के खिलाफ  मामला दर्ज किए जाने की मांग को लेकर पटवारी संघ एवं अजाक्स संघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।


//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। इन दिनों एक विडिओ सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है जिसमे एक किसान पटवारी की कलार पकड़ कर कार्यालय की ओर लेकर जा रहा हैं। जब मामले की तफ्तीश की है तो पाया गया है कि पटेरा तहसील में पदस्थ पटवारी मूलचंद अहिरवार के लिए एक किसान ने फसल बीमा की राशि ना आने से नाराज़ होने पर कलार पकड़ ली। जहां मौजूद किसी ने इस पूरे घटना क्रम का विडिओ बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वहीं पीड़ित पटवारी के पक्ष में न्याय की मांग को लेकर पटवारी संघ एवं अजाक्स संघ ने पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के लिए एक लिखित रूप में ज्ञापन सौंप कर उक्त किसान के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है साथ ही न्याय ना मिलने की स्थिति में उग्र आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किए जाने की भी बात संगठन के लोगों ने की है।
इस मामले में जिले के एस पी से मिले पीड़ित पटवारी और कर्मचारी संघ ने आप बीती सुनाने के साथ सामने आया वीडियो भी दिखाया और अब एस पी इस मामले में जांच की बात कह रहे है।

बहरहाल एक पटवारी के साथ हुई सरेआम मारपीट के बाद कर्मचारी आंदोलन की राह पर है तो वहीँ इस घटनाक्रम ने इलाके के साथ साथ सूबे में किसानो के आक्रोश को भी जाहिर किया है और सवाल यही की क्या किसान इस कदर परेशान है की कानून को हाँथ में ले रहा है ? और क्या किसानो के हित में उठाये जा रहे सरकारी कदम बेमानी है जो मध्यप्रदेश में किसानों के कारण बनी सरकार अब उनकी मांगों को पूर्ण करने में विफल नजर आ रही हैं यही कारण है कि आक्रोशित किसान अपना गुस्सा कर्मचारियों पर उतारते नजर आ रहे हैं।