तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ आगाज।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नगर के निजी विद्यालय फूलचन्द्र जैन मोन्यूमेन्ट विद्यालय में गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का आगाज बुधवार से प्रारंभ हो गया है।खेल महोत्सव का यह कार्यक्रम 11दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 13 दिसम्बर तक आयोजित किया जायेगा।
जिसमें विद्यालय के समस्त कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों द्वारा इनडोर एवं आउट डोर सभी प्रकार के खेलों को छात्रों द्वारा खेला जायेगा।
जिसमें बुधवार को बच्चों ने रेस,कुर्सी दौड़ , रिंग थ्रो ,सांप सीढी़ , रस्सा कस्सी , चेस , कैरम , म्यूजिक स्टोप , लोंग जम्प , लंगड़ी , खो-खो , बेडमिन्टन , आदि खेलों को खेला गया है।जो खेल छात्रों द्वारा खेले गए उनमें से कक्षा नर्सरी से आठवी तक के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र,छात्राओं में से आराध्या , खुशी , सृष्टी ,अजेय , कार्तिक, आशीष , राजवीर , अंशुल , कृष्णप्रताप , राजीव , राजा , ओम , आस्था , सावन्त इत्यादि रहे हैं।
संस्था प्रमुख डॉ.अरुण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित करने के पीछे संस्था का उद्देश्य यही है कि स्कूली बच्चों की मानसिक स्तिथि में बृद्धि के साथ शारीरिक बृद्धि करना और खेलों की जानकारियां होना एवं खेलों के प्रति रुचि उत्पन्न करना है।
उक्त खेलों में बच्चों द्वारा भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को संस्था प्रमुख द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं।