रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 200 छात्र छात्राओं को ऊनी स्वेटर,स्कूल ड्रेस,मौजे एवं स्कूली जूतों का वितरण किया।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। रोटरी क्लब दमोह के सदस्यों द्वारा ग्राम घाट पिपरिया दमोह में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 200 छात्र छात्राओं को ऊनी स्वेटर,स्कूल ड्रेस,मौजे एवं स्कूली जूतों का वितरण किया। उक्त प्रदाय की गई सामग्री में छात्रों को ऊनी स्वेटर, स्कूल शर्ट एवं पैंट,मौजों की जोड़ी एवं स्कूल शूज शामिल थी। इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह के पूर्व अध्यक्ष श्री किशनलाल हुरा,इंजी0 अजित जैन,क्लब अध्यक्ष राकेश अहिरवाल,सचिव संजय जैन अरिहंत,सदस्य रोहित रिंकू जैन,अमर आहूजा सहित स्कूल का समस्त स्टाफ एवं अन्य रोटरी क्लब सदस्यगण उपस्तिथ रहे हैं। रोटरी क्लब दमोह द्वारा सेवाभावी कार्यों के तहत दमोह जिले में निरंतर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में निर्धन छात्र छात्राओं को बेहतर दैनिक जीवन उपयोगी वस्तुओं एवं मौलिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं एवं सम्पूर्ण दमोह जिले में रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर का यह निःस्वार्थ सेवा कार्य निरंतर जारी है।