Translate

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

ताले में बंद स्वास्थ्य केंद्र,प्रवेश द्वार पर ही हुआ गर्भवती का प्रसव।

ताले में बंद स्वास्थ्य केंद्र,प्रवेश द्वार पर ही हुआ गर्भवती का प्रसव। 


मनमाने रवैयों के चलते परेशान हो रहे हैं मरीज, BMO ने निरीक्षण में पाई कई लापरवाही।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)।  बड़ा मलहरा बीएमओ निरीक्षण करने करीब सोमवार 9 दिसंबर शाम के 7:00 बजे के आसपास स्वास्थ्य केंद्र रामटोरिया निरीक्षण करने आए हुए थे अपनी टीम के साथ देखा कि स्वास्थ्य केंद्र रामटौरिया ताला लगा हुआ है और उसी समय  महिला कविता पति बृजलाल अहिरवार 25 वर्ष निवासी हैदराबाद ग्राम पंचायत बम्होरी खुर्द परिजनों के साथ करीब शाम के 7:00 बजे के आसपास  केशव डिलीवरी के लिए आई हुई थी।
  रामटौरिया स्वास्थ्य केंद्र आई. महिला को अपने बच्चे को बंद अस्पताल के गेट के सामने ही बच्चे को जन्म देना पड़ा और आनन-फानन में टॉप को बुलवाया और फटकार लगाई ताला खुलवा कर जच्चा बच्चा दोनों को भर्ती करवाया इलाज जारी रखा जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है।
 जब इस मौके पर घटनास्थल पर है बीएमओ बड़ा मलहरा ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और ग्राम सरपंच लखन लाल उपसरपंच अंसार खान  अमान राजपूत लक्ष्मण सिंह ठाकुर प्राण सिंह लोधी बृजलाल आहिवार और वरिष्ठ नागरिकों को बुलाकर पंचनामा बनाकर तैयार किया गया और अनेक लोगों ने साइन कर बड़ा मलहरा बीएमओ साहब को सौंप दिया गया।
"वही बीएमओ बड़ा मलहरा का कहना है कि जो मौके पर देखा गया है और हमारी टीम ने स्पोर्ट पर देखा है कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं पाए गए 
पंचनामा बनाया गया है आगे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा जाएगा और जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी।"