Translate

रविवार, 8 दिसंबर 2019

पाॅलीटेक्निक नौगाँव के कैडिटो ने निकाली स्वच्छता जागरुकता रैली।

पाॅलीटेक्निक नौगाँव के कैडिटो ने निकाली स्वच्छता जागरुकता रैली।


//रितिक सोनी//

नौगाँव(छतरपुर)। 25 एम पी एनसीसी बटालियन छतरपुर द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तारतम्य में शासकीय पाॅलीटेक्निक नौगाँव के एनसीसी कैडिटों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।रैली को हवलदार नीरज सिंह व ए एन ओ कैप्टन डी आर अहिरवार के मार्गदर्शन में संस्था प्राचार्य श्री आर के पाठक ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली के दौरान कैडिटो ने जनसमुदाय को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए अपने आस-पास सफाई रखने,कचरे का उचित निस्तारण करने,खुले में शौच न जाने और पाॅलीथीन का उपयोग न करने की गुजारिश की।
इस कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता श्री आरके गोस्वामी, श्री बीएन सक्सेना,श्री श्रीकांत शुक्ला,संस्था के मुख्य लिपिक श्री आरपी गंगेले,श्री अतीक रहमान, श्री धीरज सेन ,श्री चंदेल सहित समस्त संस्था परिवार ने भी भाग लिया। रैली का सफल संचालन अंडर ऑफिसर अजय सेन, अंडर ऑफिसर ऋषि राज पिपरिया द्वारा किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में एनसीसी कैडिटों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया।