Translate

रविवार, 8 दिसंबर 2019

पुलिस की फिटनेश पर भारी पड़े पत्रकार।

पुलिस की फिटनेश पर भारी पड़े पत्रकार।

     

//मदन साहू//

नेटवर्क छतरपुर।  फ्रेंडली क्रिकेट मैच छतरपुर का आयोजन पेप्टेक टाउन में आयोजित किया गया।जिसमें प्रेस 11 ने जीत हासिल की ।
यह मुकाबला पुलिस-11 और प्रेस-11 के बीच खेला गया।
इस मैच का आयोजन नीरज चौरसिया और विनय चौरसिया द्वारा पेप्टेक टाउन में पुलिस और पत्रकारों के बीच किया गया ।
जिसमें मैन ऑफ द मैच अंकुर यादव, बेस्ट बोलर अंचिल शुक्ला, बेस्ट फील्डर विनय चौरसिया, बेस्ट मेंन बेद प्रकाश को मिला।जिसमें पत्रकारों ने पुलिस टीम को कड़ी शिकस्त दी।
इस मौके पर ए डी जे प्रशांत निगम,अनिल माहेश्वरी डीआईजी , एस पी तिलक सिंह , एएसपी जयराज कुबेर, स्वप्निल बांखेड़े एस डी एम राजनगर , अनिल सपकाले एस डी एम छतरपुर , उमेश चंद्र शुक्ला सी एसपी, चंद्र शेखर तिवारी युवा नेता, मानक चन्द चौरसिया, भगवत अग्रवाल, राधे शुक्ला, उमेश अग्रोहा, हरि अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल आदि  के साथ पत्रकार बंधु एवं पुलिस बंधु मौजूद रहे।