भवन किराया ना मिलने पर शासकीय स्कूल में जड़ा ताला,खुली हवा में पड़ने को मजबूर हुये ननिहाल।
पूरा मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में होने बाबजूद भी आखिर क्यों है प्रशासन मौन???
//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार //
ब्यूरो दमोह। जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर की दूरी पर तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम भोपाटा स्कूल में किराए के भवन में संचालित हो रहे शासकीय प्राथमिक शाला पर भवन मालिक ने ताला जड़ दिया जिसको बीते 15 माह से भवन का किराया नहीं मिला था जिसके लिए प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक द्वारा बार-बार अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया लेकिन बावजूद इसके तहसील से लेकर जिला स्तर तक किसी भी अधिकारी ने रुचि नहीं दिखाई जिसके बाद मजबूरन मकान मालिक ने किराए से चल रही स्कूल भवन में ताला जड़ दिया और शिक्षक सहित बच्चों को बाहर सड़क पर अध्यापन कार्य के लिए मजबूर होना पड़ा जिसके बाद बीआरसी द्वारा मौके पर पहुंचकर के सरपंच से बात होने पर सरपंच ने ₹1000 मासिक किराए देने का आश्वासन दिया जिसके बाद भवन मालिक ने ताला खोलकर स्कूल संचालन का कार्य शुरू किया गया।
इनका कहना है कि....
पी पी सी सिंह (जिला शिक्षा अधिकारी)