Translate

बुधवार, 11 दिसंबर 2019

गोलीकांड का हुआ खुलासा,आरोपी गिरफ्तार।

गोलीकांड का हुआ खुलासा,आरोपी गिरफ्तार।


//अरबाज खान//

खजुराहो(छतरपुर)।  विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में अभी कुछ दिनों पहले स्थान प्लाज़ा होटल के पास हनुमान मंदिर पर युवक कैलास पाल पर आरोपी बड्डे खान ने गोली चलाई थी।
 जिस कारण कैलास पाल जख्मी हो गया था और उसे खजुराहो पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिये रेफर कर दिया था, तथा आरोपी बड्डे खान उर्फ मुवीन खान के ख़िलाफ़ अपराध क्र 182/19 धारा 307 ताहित 25/27आर्म एक्ट का मर्म कायम कर अपराध किया था ।
छतरपुर एडिशनल एसपी जय राज कुवेर के निर्देशन में एसडीओपी उदयभान सिंह बागरी व खजुराहो टीआई ब्रजेश मालवीय ने टीम बना कर खजुराहो गोलीकांड का खुलासा किया, आरोपी बड्डे खान को पकड़ा।
 खजुराहो पुलिस ने 315 बोर का कट्टा कारतूस सहित आरोपी को पकड़ा । इस गिरफ्तारी को  खजुराहो एसडीओपी ने आज खजुराहो में बढ़ रहे अपराध को लेकर बड़ी सफलता बताई हैं ।उन्होंने कहा था कि आरोपी पर छतरपुर एसपी ने 2500 रुपये का इनाम भी रखा था ।