आस्ट्रेलियन कंपनी बंदर प्रोजेक्ट के बुंदेलखंड में स्थापित डायमंड ब्लाक की नीलामी जारी।
नेटवर्क छतरपुर। छतरपुर जिले के मुख्यालय बक्सवाहा में स्थित बंदर प्रोजेक्ट जो कि ऑस्ट्रेलियन कंपनी रियो टिंटो द्वारा हीरे की खोज के उद्देश्य से स्थापित किया गया था तथा जिसकी लीच पूर्ण होने के बाद यह कंपनी प्रशासन के दायरे में पहुंच गई थी, जिसके पश्चात सरकार द्वारा कंपनी की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई जिसकी शुरुआती कीमत खनिज विभाग व प्रदेश शासन के द्वारा 34 मिलियन कैरेट डायमंड रिजर्व की मार्केट वैल्यू के हिसाब पर 55 हजार करोड रुपए रखी गई थी।
जिसकी दिन भर से ऑनलाइन बोली जारी रही।बता दें कि 14 परसेंट के हिसाब से रॉयल्टी तय की गई थी लेकिन ऑनलाइन बोली के चलते रोयल्टी 21 परसेंट से अधिक निकल चुकी है।
जिससे यह तो तय है कि छतरपुर जिले के बक्सवाहा का विकास होगा तथा रोजगार को भी एक नया आयाम स्थापित होगा। एवं इसके साथ ही यह भी बता दे कि इस प्रोजेक्ट के लिए देश के नामी-गिरामी उद्योगपति है नीलामी प्रक्रिया में शामिल,अडानी अंबानी आदित्य बिरला जैसे उद्योगपति ग्रुप ऑनलाइन बोली लगा रहे हैं।