भारत रत्न,पूर्व पीएम स्व.अटलबिहारी बाजपेयी जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप मे मनाया।
//रूपेंद्र पाल//
भगवाॅ(छतरपुर)। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भारत रत्न जी का जन्मदिन अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बडामलहरा रवि प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया।नगर के देवी मंदिर प्रांगण भगवाॅ में 12 बजे भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और अटल जी फ़ोटो पर मल्या अर्पण किया। पुष्प अर्पित करके अटल जी के जन्मदिवस पर श्रदाजंलि अर्पित की।
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बडामलहरा रवि प्रताप सिंह ने प्रकाश डालते हुए बताया हमारे भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया जननायक अटलबिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सहृदय-दूरदर्शी राजनेता, संवेदनशील कवि मित्रों और विरोधियों द्वारा समान रूप से चाहे जानेवाले अटल बिहारी वाजपेयी सच में एक जननायक हैं राजनीतिक सफर का प्रारंभ किया भारतीय जनसंघ के सबसे पहले सदस्यों में से एक के रूप में किया फिर 1960 के दशक के आखिर में वाजपेयी एक प्रमुख विपक्षी दल के सांसद के रूप में निखरकर सामने आए।
इस कार्यक्रम में नगर भगवाॅ के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शीलचंद जैन, संतोष कुमार जैन झल्लू राजा, उमाशंकर गर्ग,हल्के राजा, सुखसाब सिंह, मुन्ना राजा रवि वर्मा, अमर सिंह, जगदीश यादव, महिपतसिंह सहित दजर्नों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।