Translate

गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

मसीही समाज ने प्रार्थना कर प्रभु यीशु को किया याद।

मसीही समाज ने प्रार्थना कर प्रभु यीशु को किया याद।


● प्रार्थना के पश्चात क्रिसमस पर हुए विविध आयोजन

//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह।  क्रिसमस प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में पूरे उत्साह के विश्वभर में मनाया जाता है। यह इस बात को प्रदर्शित करता है कि परमेश्वर ने न सिर्फ मनुष्य से अत्याधिक प्रेम करता है, पर हमारे मध्य अपने पुत्र को भी भेजता है जिससे उनके प्रेम का, दया का, क्षमा का एवं शांति का संदेश समस्त क्रिश्चियनस की दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या इस बात को प्रदर्शित करती है कि अंततः प्रेम,दया, क्षमा, शांति का संदेश ही स्वीकार्य एवं स्थायी रहता है। विध्वंस मारकाट एवं अलगाव के संदेश अंततः सदैव पराजित ही होते हैं और विजय प्रेम की ही होती है। ये विचार क्रिसमस पर्व पर दमोह में आयोजित विशेष आराधना में प्रवचन करते हुये डॉ. विवर्त लाल ने रखे। संपूर्ण विश्व की तरह 25 दिसम्बर क्रिसमस डे को दमोह नगर के मध्य में स्थित चर्च में क्रिश्चियन समाज के द्वारा विशेष आराधना की गई। इस आराधना में क्रिश्चियन समाज के सदस्यों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में विभिन्न समुदाय के सदस्यों ने उपस्थित होकर इस विशेष आराधना में भाग लिया। नगर के गणमान्य नागरिकों एवं अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने चर्च भवन पहुँचकर क्रिश्चियन समाज के लोगों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस ‘‘क्रिसमस’’ की शुभकामनाएं ज्ञापित की। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियो, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधु एवं मीडिया जगत से जुड़े हुये सम्मानीय सदस्यों ने विशेष तौर पर इस आराधना में उपस्थित होकर प्रभु यीशु मसीह के प्रति अपनी श्रृद्धा अर्पित करते हुये क्रिश्चियन समाज को अपनी शुभकामनाएं दी। आराधना प्रारंभ होने के पूर्व ही समाज के बच्चो एवं युवाओ ने चर्च भवन में सामने उपस्थित होकर विशेष क्रिसमस की प्रस्तिति दी।

आराधना का आरंभ संचालक प्राचीन सलिल राम ने बाइबिल में वर्णित प्रभु यीशु मसीह के जन्म से संबंधित अंश के पठन के साथ किया तथा परमपिता परमेश्वर से की गई प्रार्थना के साथ हुआ। सभी उपस्थितों ने श्रृद्धा एवं भक्ति के साथ क्रिसमस की भावनाओं पर आधारित गीतों को साथ मिलकर गाया। तत्पश्चात् पास्ट्रेट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विवर्त लाल के द्वारा सभी उपस्थितों का स्वागत करते हुये उन्हें सूचनाएं एवं क्रिसमस डे के पूर्व संपन्न हुये तथा क्रिसमस डे से 1 जनवरी के मध्य होने वाले कार्यक्रमों के संदर्भ में जानकारी एवं सूचनाएं दी गई। उन्होंने बताया कि क्रिसमस जो प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस है, के संदर्भ में संपूर्ण माह दमोह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आराधना में आगे प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित विशेष बाइबिल में वर्णित अंश का पठन प्राचीन श्री विनोद जे.एस.राम ने किया। इसके पश्चात् पास्ट्रेट कमेटी क्रिश्चियन समाज दमोह के अध्यक्ष डॉ. विवर्त लाल के द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्म तथा शिक्षाओं पर आधारित प्रवचन दिया गया।
कार्यक्रम में बच्चों एवं युवाओं के द्वारा विशेष गीत की प्रस्तुति भी दी गई। अंत में चर्च भवन में उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु यीशु मसीह एवं परमेश्वर पिता के सम्मान में खड़े होकर के गीतों को गाया एवं परमपिता परमेश्वर से श्री फ्रेंक हेरीसन की अगुवाई में की गई डॉ. विवर्त लाल द्वारा आशीष वचन के साथ आराधना का समापन हुआ।
आराधना का संचालन चर्च पंचायत में प्राचीन सलिल राम के द्वारा किया गया। आराधना के तुरंत पश्चात् चर्च भवन परिसर में ही क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन चर्च पंचायत दमोह के द्वारा संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम डॉ. विवर्त लाल, राजकमल डेविड लाल एवं चर्च पंचायत के सचिव श्री राकेश चटर्जी के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में दमोह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर क्रिश्चियन समाज दमोहके सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन करते
हुये डॉ. विवर्त लाल ने कार्यक्रम के औचित्य एवं प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। मंच पर जयंत मलैया, मालती आसाटी, मनु मिश्रा, देवनायनण श्रीवास्वत, चौकसे, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, समाज सेवी संतोष भारती एवं केप्टन वाधवा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने क्रिसमस केक काटकर अपना प्रेम एवं श्रृद्धा प्रभु यीशु मसीह पर अर्पित की। अपने उद्बोधन के माध्यम से क्रिश्चियन समाज के लोगों को समाज में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया तथा निरंतर प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं एवं आज्ञाओं का अनुसरण करते हुये इसी प्रकार से राष्ट्रनिर्माण में निरंतर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
क्रिश्चियन समाज दमोह पंचायत के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी उपस्थितों को धन्यवाद एवं क्रिसमस पर्व की बधाई प्रेषित की।