Translate

बुधवार, 4 दिसंबर 2019

बच्चों को ले जाने वाली स्कूल वैन हुई जलकर खाक।

बच्चों को ले जाने वाली स्कूल वैन हुई जलकर खाक।


देखिए लाइव वीडियो।

//संदीप यादव//

हरपालपुर(छतरपुर)। मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर में  हरपालपुर अंतर्गत ग्राम इमिलिया में संचालित जे पी पब्लिक स्कूल की मारुति वैन में ड्राइवर द्वारा सिलेंडर भरते समय बैटरी मे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई ओर मारुति वेन धु धु करके जलकर खाक हो गई।
गनीमत यह रही कि स्कूल मे भी सात गैस सिलेंडर  रखे हुए थे और ओर न ही स्कूल मे सुबह के वक्त बच्चे थे जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।
हालांकि आग की खबर लगते ही सभी बच्चों को बाहर के बाहर ही लौट दिया गया था।
अब सवाल यह उठता है कि स्कूल संचालक वीरेंद्र राजपूत के द्वारा  स्कूल की मारुति वेन पेट्रोल की जगह एलपीजी गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ऐसे मे भगवान न करे अगर कभी  दुर्घटना हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
प्रशासन को इस पर गंभीरता से कार्यवाही करनी चाहिए
हालाकि कुछ देर बाद डायल 100  ओर फायर बिग्रेड मोके पर पहुँची ओर आग पर काबू पाया गया।

                      विकाश सिंह (एसआई)