Translate

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

यह बालिकायें SNIC पोर्टब्लेयर में हुई शामिल।

यह बालिकायें SNIC पोर्टब्लेयर में हुई शामिल।



छतरपुर। 25 एम पी एनसीसी बटालियन छतरपुर से अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पोर्टब्लेयर में 18 से 29 नवम्बर तक आयोजित स्पेशल नेशनल इंटीग्रेटशन कैम्प एसएनआईसी के लिए  सीनियर विंग से तीन छात्रा एनसीसी कैडिटो का चयन किया गया।जिसमें शासकीय गर्ल्स कॉलेज छतरपुर से अंडर ऑफिसर ज्योति कुशवाहा और शासकीय नवीन काॅलेज नौगांव से सीनियर अंडर आॅफीसर रोशनी अहिरवार व अंडर ऑफिसर नीतू अहिरवार के नाम शामिल है।
        कैम्प में शामिल होकर लौटी अंडर ऑफिसर ज्योति कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान उन्हें भारत की सांस्कृतिक विविधता को भलीभांति जानने का सुअवसर मिला,ऐतिहासिक स्थानों जैसे प्रसिद्ध सेलुलर जेल व माउंट हेरियट राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कराया गया।उन्होंने बताया कि उन्हें पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के लिए पुरस्कृत भी किया गया।