Translate

रविवार, 29 दिसंबर 2019

अधिवक्ता व प्रशासन के बीच हुआ क्रिकेट मैच।

अधिवक्ता व प्रशासन के बीच हुआ क्रिकेट मैच।     
                

//अरबाज खान//                       

राजनगर(छतरपुर)।  ठिठुरती ठण्ड में राजनगर के सत्ती के मैदान में राजनगर अधिवक्ता संघ और राजनगर प्रशासन के बीच में सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित हुआ।
क्रिकेट मैच में अधिवक्ता संघ द्वारा 16 ओवर में  शानदार 118 रन बनाए जिसके बाद में स्वप्निल वानखड़े की कप्तानी में प्रशासन द्वारा ताबड़तोड़ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13 वे ओवर में ही मैच जीत लिया।
प्रशासन की ओर से राजनगर जनपद सीईओ प्रतिपाल बागरी द्वारा तीन छक्कों के साथ हॉफ सेंचुरी मारते हुए नायाब 61 रन बनाए।
मैच के उपरान्त राजनगर अनुभागीय अधिकारी स्वप्निल वानखड़े द्वारा जनपद सीईओ प्रतिपाल बागरी को शानदार रनों से जीत दिलाने पर मैन ऑफ था मैच दिया गया।
उक्त क्रिकेट मैच का उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।