Translate

रविवार, 29 दिसंबर 2019

पथारिया से BSP विधायक पार्टी से निलंबित।

पथारिया से BSP विधायक पार्टी से निलंबित।

● पार्टी प्रमुख मायावती के ट्विटर आकाउंट से आई जानकारी।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। जिले के पथारिया विधानसभा से बीएसपी विधायक रामबाई सिंह परिहार का क्षेत्र में अलग ही बोलावाला है,अपने इस अंदाज से वह अपनी बात रखती है तो भ्रष्ट अधिकारिको को भी चेतावनी दे देती है।
मगर श्रीमति परिहार विधायक का CAA का समर्थन करना शायद उनके लिए भारी पड़ गया है, क्योकि पार्टी की मुख्य मायाबती के टि्वटर अकांउट से एक जानकारी निकल कर सामने आई जो चौंका देने वाली है।

जिसमे लिखा है कि...

"बीएसपी एक अनुशासित पार्टी है व इसे तोड़ने पर पार्टी के एमपी एमएलए आदि के विरुद्ध भी तुरंत कार्यवाही की जाती है इसी क्रम मध्यप्रदेश में पथरिया से बीएसपी विधायक रामबाई परिहार द्वारा CAA का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन पर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है।"
तो वही विधायक रामबाई ने कहा है कि मैने तो सिर्फ यह कहा कि जो बाहर के आतंकवादी रहते है अपने देश मे और इधर स्थापित हो जाते है और आतंक मचाते है उनको इधर से भगाना चाहिए मैने ये नही वोला कि इधर के कोई हिन्दू या मुस्लिम के खिलाफ कोई,तथा मैने सिर्फ आतंकवादियों के लिए यह बात रखी।