Translate

बुधवार, 25 दिसंबर 2019

भारत माता के सच्चे सपूत थे अटल : जयंत मलैया।

भारत माता के सच्चे सपूत थे अटल : जयंत मलैया।


● भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओ ने बड़े ही उत्साह से मनाया, जिले भर में आयोजित हुए विविध आयोजन



//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। आज श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिवस पर दिनभर पार्टी के अलग अलग आयामों ने विभिन्न प्रकार से कार्यक्रम आयोजित करके अपने चहेते नेता को याद कर श्रद्धांजलि दी। जहां एक ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं देर शाम महिला मोर्चा के द्वारा दीपक जलाकर भारत माता के लाल को याद किया गया।

मुख्य कार्यक्रम सुबह भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। जहां सर्वप्रथम पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर  नमन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा- अटल जी सच्चे अर्थों में भारत माता के सच्चे सपूत थे। भारत कैसे विश्व का सिरमौर बने। इसके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम अर्पित कर दिया।वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य में जो युवा राजनीति के क्षेत्र में है उन्हें अटल जी के जीवन से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने कहा - आज भारतीय जनता पार्टी जहाँ इतनी ऊंचाइयों पर पहुंची है वह अटल जी के अथक मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है। 2 सीटों से भारतीय जनता पार्टी का सफर शुरू कराने वाले अटल जी ने कभी बुरे से बुरे वक्त में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। एक वोट ना खरीद कर सरकार को कुर्बान करने वाले नेता का उदाहरण पूरी दुनिया में अटल जी के अलावा कहीं नहीं मिल सकता।
अन्य वक्ताओं के रूप में पं बिहारीलाल गौतम, डॉक्टर केदार शर्मा, जिला महामंत्री रमन खत्री, आलोक गोस्वामी, कपिल सोनी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिभा तिवारी ने भी अपने विचार कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर अध्यक्ष संतोष रोहित और आभार मनीष तिवारी के द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पार्षद लखन रोहित, कैलाश शैलार, विवेक अग्रवाल नीलेश सिंघई, प्रमोद विश्कर्मा,  भरत यादव,रीतेश सोनी, विशाल शिवहरे, राजू  नामदेव, रिंकू गोस्वामी, पार्षद चुन्नू यादव, पवन तिवारी, धर्मेन्द्र रोहित, पंकज सेन, वर्षा रैकवार, अमन राय, छाया साहू अखलेश ठाकुर, महेंद्र राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही