Translate

बुधवार, 25 दिसंबर 2019

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने दी श्रधांजलि।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने दी श्रधांजलि।


//विन्द्रबन विश्वकर्मा, मनीष सम्राट//

घुवारा(छतरपुर)।  भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 95 वे जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा मंडल ईकाई घुवारा के तत्वाधान में नगर के जगदीश शाला मन्दिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के चित्र पर तिलक एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं सामूहिक रूप से अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तत्पश्चात प्रवक्ताओं ने बारी-बारी से अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा हमारे भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के  जननायक अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ठीक क्रिसमस के दिन आती है, यानी 25 दिसंबर को. सहृदय-दूरदर्शी राजनेता, संवेदनशील कवि. मित्रों और विरोधियों द्वारा समान रूप से चाहे जानेवाले अटल बिहारी वाजपेयी सच में एक जननायक हैं. राजनीतिक सफर का प्रारंभ किया भारतीय जनसंघ के सबसे पहले सदस्यों में से एक के रूप में किया. फिर 1960 के दशक के आखिर में वाजपेयी एक प्रमुख विपक्षी दल के सांसद के रूप में निखरकर सामने आए।
इस कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष पहलवान सिंह,सांसद प्रतिनिधि टीकाराम लोधी,सुदाम नामदेव,मंगल सिंह रामटोरिया,भगवानदास राठौर,भगुन, स्वरूप सिंह,राकेश नामदेव,विहारी ताम्रकार,कमला प्रसाद यादव,रूप सिंह,बहादुर सिंह,भाजपा महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी जाहर सिंह,श्रीमती भागा विश्वकर्मा,श्रीमती साधना,श्रीमती फूलबाई,और श्रीमती राधाबाई के आलावा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।