Translate

रविवार, 8 दिसंबर 2019

प्रार्थना भवन में क्रिसमस कार्यक्रम सम्पन्न,कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां।

प्रार्थना भवन में क्रिसमस कार्यक्रम सम्पन्न,कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां।


● विभिन्न मसीही समाज के लोगों की मौजूदगी रही।

//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। क्रिश्चियन समाज दमोह में दिसम्बर माह के आरंभ होने के साथ ही क्रिसमस पर्व 2019 के कार्यक्रमो की शुरूआत हो गई। इसी तारपम्य में एम.आई. सी.एस. परिसर में स्थित प्रार्थना भवन में एक प्रमुख क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. विवर्त एवं श्रीमती नीलम लाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में ईसाई समाज दमोह के सभी वर्गों के लोगों ने बडे़ उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में चर्च पंचायत
दमोह की ओर से श्री सलिल राम ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुये माधुर गार्डिया को परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करने के लिए आमंत्रित किया तत्पचात् डॉ. विवर्त लाल के द्वारा सभी उपस्थितों को स्वागत करते हुये कार्यक्रय के औचित्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित उप पुलिस अधिक्षक विवेक कुमार लाल का परिचय देते हुये स्वागत किया एवं क्रिसमस की शुभकामनाएं अर्पित करने के लिए उन्हे मंच पर आमंत्रित, डॉ. विवर्त लाल के द्वारा उस्थित पत्रकार बन्धुओं एवं मीडिया कर्मीयों को उनकी उपस्थिति के लिए विशेष धन्यवाद दिया एवं वर्ष भर उनके बहुमूल्य सहयोग एवं सदभावना जो मसीही समाज दमोह के प्रति निरतंर बनी रहती है अपना साधुवाद ज्ञापित किया, मसीही समाज के युवा एवं बच्चो के द्वारा फूल देकर पत्रकार बन्धुओं को सम्मानित किया गया डॉ. विवर्त लाल ने वर्ष 2019 के क्रिसमस पर्व से संबधित दमोह के मसीह समाज में सम्पूर्ण दिसम्बर माह में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमां की विस्तृत जानकारी प्रदान की, उन्होने बताया की अन्य कार्यक्रमो के अतिरिक्त प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस ‘‘क्रिसमस-डे’’ 25 दिसम्बर को सम्पूर्ण विश्व की तरह दमोह में भी सुबह ठीक 10 बजे चर्च भवन विशेष आराधना का आयोजन प्रतिवर्षानुसार किया जावेगा, कार्यक्रम में आगे सभी उपस्थितों ने बड़े उत्साह पूर्वक ‘क्रिसमस कैरत्स’ गायन में भाग लिया, इन गीतों को गया, इसी कार्यक्रम में वर्ष 2019 के द्वारांन मसीही समाज दमोह के जो सदस्य मृत्यु को प्राप्त हुये थे उन्हें श्राद्धांजली अर्पित करने के पश्चात् उनकी आत्मा को परमात्मा अपने निकटता में स्थान दें इन भावों के साथ डॉ. विवर्त के द्वारा प्रार्थना परमपिता परमेश्वर से की गई।
कार्यक्रम की प्रमुख निर्देशिका श्रीमती नीलम लाल द्वारा प्रभु यीशु के जन्म की घटना पर व्याख्यान देते हुये स्पष्ट किय कि प्रभु यीशु क्यों इस संसार में अवतरित हुये। उन्होनें उपस्थितों से प्रभु यीशु मसीह के जीवन की चर्चा करते हुये इस बात पर ध्यान आकर्शित किया की प्रभु यीशु के जन्म से लेकर के उनकी मृत्यु एवं पुनुरूत्थान तक हर कदम पर प्रभु यीशु मसीह ने चुनौतियों एवं विपरित पारिस्थितियों का दृढता से सामना किया वे कभी झुके अथवा टूटे नहीं, परमेश्वर अपनी जिस महान योजना के अतंर्गत उन्हें इस संसार में भेजा था उस योजना को सहनशीलता एवं कर्मठता के साथ उन्होने पूर्व किया श्रीमती नीलम लाल ने उपस्तिं के सामने यह चुनौती रखी की हमने प्रभु यीशु मसीह के जीवन से शिक्षा लेते हुये यह निश्चय करना चाहिए की हम चाहे जिस भी कार्य में संलग्न हो उसे ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करनाचाहिए जैसा प्रभु यीशु ने परमेश्वर के प्रति जवाबदेही के साथ अपना जीवन परमेश्वर के लिए समर्पित कर दिया।

कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुये समाज के युवाओं तथा बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जो प्रभु यीशु के जन्म की घटना पर आधारित थे, प्रस्तुत किये इनमें नर्सरी बच्चों के समूह के द्वारा क्रिसमस डांस, ड्रामा, प्रहसन, पंजाबी डांस, क्रिसमस की घटना से संबधित प्रमुख ड्रामा एवं राजस्थानी डांस प्रमुख अर्कषण का केन्द्र रहे अंत में सभी युवाओं एवं बच्चों के द्वारा विशेष क्रिसमस गीत की प्रस्तिति दी गई। सभी बच्चों एवं युवाओं को श्रीमती नीलम लाल के द्वारा क्रिसमस की गिफ्ट प्रदान की गई डॉ. विवर्त लाल द्वारा सभी उपस्थितों को धन्यावाद ज्ञापित करने के पश्चात् चर्च पंचायत के सचिव राकेश चर्टजी द्वारा परमपिता परमेश्वर से की गई प्रार्थना के साथ ही इस कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम के साथ ही क्रिश्चियन समाज दमोह में क्रिसमस कार्यक्रम 2019 का विधिवत आरंभ हो गया जिसका समापन 1 जनवरी 2020 को चर्च भवन में आयोजित विशेष आराधना पर होगा।