Translate

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

फुटेरा तालाब के एक छोर को लेकव्यू रोड के रूप में विकसित किया जायेगा... सौंदर्यकरण के साथ साथ प्यापक व्यवस्थाओं के साथ जल्द ही बदलेगी फुटेरा तालाब की सूरत...कलेक्टर तरूण राठी ने क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश।

//नरेंद्र अहिरवार//

सिटी दमोह। फुटेरा तालाब के एक  छोर को लेकव्यू रोड के रूप में विकसित किया जायेगा। यहां पर फुटपात और सड़क बनाई जायेगी, सुबह और शाम को घूमने वालों के  लिए एक सुंदर स्थल तैयार हो जायेगा, इसमें सड़क 6 मीटर और फुटपात 4 मीटर प्रस्तावित है। इसमें लाईटिंग, बैंच और ओपन जिम रहेगी। कलेक्टर तरूण राठी ने आज शाम यहां पहुंचकर इस प्रस्तावित क्षेत्र का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने नगरपालिका अधिकारी को लेकव्यू रोड विकासित करने और अन्य कार्यो के संबंधों में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

उन्होंने तालाब में वर्षा के दिनों में वाटर लेबिल की जानकारी ली और द्वितीय चरण में प्रस्तावित कार्यो के संबंध में चर्चा की। श्री राठी ने रैलिंग के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि आकर्षित हों, इसके विकल्प पर भी चर्चा की।
यह लेकव्यू फुटेरा तालाब पर 50 लाख की लागत से प्रस्तावित है। श्री राठी ने नगरपालिका अधिकारी कपिल खरे से फुटेरा तालाब पर विसर्जन कुंड भी प्लान करने के  निर्देश दिये। उन्होंने कहा इस तरह से प्लान करें, यहां चार मूर्तियों का विसर्जन एक साथ किया जा सकें, यहां घाट भी प्लान किया जायें। यह लेकव्यू हटा नाका तिराहा की ओर प्रस्तावित है।