PAT एवं CAB के मुद्दे पर कहा लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर करा विपक्ष : केंद्रीय मंत्री।
● झारखंड चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ़ होने पर कहा पार्टी का नहीं होता सूपड़ा साफ... उतार चढ़ाव लगा रहता है हमे जनादेश स्वीकार हैं।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भारत सरकार में संस्कृति पर्यटन विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रहलाद पटेल का दमोह प्रवास हुआ जहां उन्होंने अपने प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता आयोजित कर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने राष्ट्र व्यापी मुद्दे PAT एवं CAB नागरिकता संशोधन बिल पर दो टूक कहते हुए कहा, भारत में किसी भी नागरिक से उनकी नागरिकता उनसे नहीं छीनी जाएगी। विपक्ष CAB के लिए लोगों में भ्रम फैला रहा हैै। साथ ही उन्होंने कहा कि CAB उनके लिए है जो अन्य देशों से सब कुछ छोड़ कर हमारे देश आए हुए हैं। उन्होंने कहा भाजपा के लिए बोट बैंक की राजनीति ही नहीं देश सर्वोपरि है। साथ ही कहा है कि पूर्व में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम भी CAB के समर्थन में थे। मुख्यमंत्री कमलनाथ के कहे मध्यप्रदेश में CAB ना लागू किए जाने पर दो टूक कहते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार में पारित कोई भी ऐसा बिल नहीं हैं जिसे राज्य में लागू ना किया जाए वह स्वतः ही प्रभावी रूप से लागू किया जा चुका होता हैं।उन्होंने झारखंड चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने पर कहा कि पार्टी का कभी सूपड़ा साफ नहीं होता हैै, राजनीति में उतार चढ़ाव लगा रहता हैं कभी हार तो कभी जीत होती हैं। जनता का जनादेश हमे स्वीकार हैं साथ ही हार किन कारणों से हुई उस पर पार्टी के द्वारा मंथन किया जाएगा आगामी चुनावों में वर्तमान हार से सीख ली जाएगी।
इस दौरान उन्होंने अपने अजीज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकताओं व समर्थकों से मुलाकात की जहां मुख्य रूप से जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, हटा विधायक पी एल तंतुवाय, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, भाजपा महामंत्री रमन खत्री, प्रीतम सिंह, मनीष सोनी, संतूलाल रोहित, मोंटी रैकवार, मनीष तिवारी, कपिल सोनी, बी डी बाबरा एवं विभिन्न भाजपाई जिले भर के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
