Translate

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

युग-पुरुष युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित कराने ABVP ने सौंपा ज्ञापन।

युग-पुरुष युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित कराने ABVP ने सौंपा ज्ञापन।


● केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटैल ने दिया आश्वासन।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। जिला एसएफ डी प्रमुख नीलेश राठौर ने बताया कि स्थानीय विवेकानंद चौराहा जोकि डीजे बांग्ला के निकट है जिसके उन्नयन एवं विकास के विषय को लेकर नगर के विभिन्न सामाजिक सहयोगी संघठनों सहित विद्यार्थी परिषद के द्वारा लंबे समय से युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित किये जाने की माँग की जा रही है।
परन्तु वर्तमान समय में चौराहे के अपूर्ण विकास किये जाने से लेकर युवावर्ग में आक्रोश व्याप्त है। युवाओं ने चर्चा करते हुए तत्संबंधित मांग हैं कि उक्त चौराहे पर स्वामी विवेकानंद जी की आदमकद "फुल साइज" प्रतिमा स्थापित की जाए जिससे युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचयन हो सके।
जिला सयोंजक शिवेंद्र तिवारी ने कहा कि हम सभी युवा आदर्श स्वामी विवेकानंद चौराहे पर व्यवस्थित रूप से आकर्षक सौंदर्यीकरण एवं लाइटिंग की व्यवस्था की जाए।
ज्ञात हो कि उक्त चौराहा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सरस्वती बालिका विद्यालय,शासकीय कमला नेहरू महाविद्यालय, एवं जेपीबी विद्यालय का केंद्रीय एवं व्यस्ततम चौराहा होने के कारण यातायात प्रबंधन के रूप से पिछड़ा हुआ है,जिसे दुरुस्त कराया जाए ।
युवाओं से चर्चा करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटैल ने विद्यार्थी परिषद की समस्त मांगों को पूर्ण कराये जाने का आश्वासन देते हुए शीघ्र ही कार्य कराने की बात कही। जिसमे प्रमुख रूप से उपस्थित प्रांत कार्यकरणी सदस्य राहुल कुमार ,जिला एसएफएस प्रमुख रत्नेश रजक, नगर मंत्री ललित पालीवाल,नगर छात्रा प्रमुख उज़्मा नाज, सौरभ राही, सत्यम रजक,देवेंद्र पटैल, प्रशांत विलथरे,हरिओम सोनी,आंसू उपमा,अनमोल जड़िया,राहुल पटेल, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं मौजूदगी रही।