बस की टक्कर से 12 वर्षीय पुत्र की चली गई जान।
//नरेंद्र अहिरवार,होशियार चक्रवर्ती//
नेटवर्क दमोह। दमोह जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत धरमपुरा में पटेरा की ओर जा रही बस की टक्कर से एक बालक की दर्दनाक मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है।
घटना के दौरान बालक सड़क से होकर शौच के लिए जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा होने की जानकारी मिली है. हादसे के बाद जहां धरमपुरा इलाके में हड़कंप के हालात हैं वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मपुरा में रहने वाले राजेश नामदेव का 12 साल का पुत्र सड़क से होकर जा रहा था इसी दौरान सुबह 7:00 बजे आ रही बस ने इस बालक को जोरदार टक्कर मार दी।
जिस कारण बालक के सिर में गम्भीर चोटें आने के कारण बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
तो वही घटना की जानकारी लगते ही बस चालक बस को लेकर फरार हो गया लेकिन परिजनों को सूचना मिलते ही चीख-पुकार मच गई।
और मौके पर वार्ड वासियों के साथ वार्ड पार्षद ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेजा दिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोतवाली थाना टीआई एचआर पांडे ने बताया कि बस पटेरा की तरफ गई हुई थी जिससे इस मार्ग पर पुलिस को सूचित किया गया है तो वही अब हिंडोरिया में पुलिस को जप्त किया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोतवाली थाना टीआई एचआर पांडे ने बताया कि बस पटेरा की तरफ गई हुई थी जिससे इस मार्ग पर पुलिस को सूचित किया गया है तो वही अब हिंडोरिया में पुलिस को जप्त किया गया है।
तथा इस संपूर्ण घटनाक्रम के बाद अब पुलिस अपनी जाँच में जुट गई है।