मनरेगा एवं आवास कार्यों का हुआ सामाजिक अंकेक्षण।
//रूपेन्द्र पाल//
भगवाॅ/बडामलहरा(छतरपुर)। जनपद पंचायत बड़ामलहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण वर्ष 2018 -19 का मौसिक क्षितिज एवं दस्तावेजी सत्यापन मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय सिंह जिला नोडल अधिकारी दीपक खरे एवं ब्लॉक नोएडा अधिकारी श्री संतोष कुमार गुप्ता के निर्देश में विलेज सोशल एनिमेटर शिवम शर्मा ग्यादिन रैकवार एवं श्रीमती रजनी कुशवाहा के द्वारा दिया गया।इन लोगों के द्वारा दिनांक 4-01-2020 से 7-1- 2020 तक ग्राम पंचायत के वर्ष 2018-19 के अंतर्गत कार्यो का भौतिक भौतिक एवं दस्तावेज सत्यापन किया गया जो सही पाया गया दिनांक 8-01-2020 को ग्राम पंचायत गरखुवा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा किया गया।
जिसमें विलेज सोशल एनिमेटर ग्यादीन रैकवार के द्वारा जनपद पंचायत से विशेष एवं उनके आधार पर किए गए सत्यापन की स्थिति का मनरेगा मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत कार्यों का वाचन किया गया समस्त ग्रामवासियों ने उपयुक्त किए गए वाचन का समर्थन किया एवं सभी ग्राम वासियों ने एक खुशी की लहर देखने को मिली जब उन्होंने खुशी कारण पूछा गया तब उन्होंने बताया कि हमें खुशी इस बात की हो रही है कि जो सोशल ऑडिट से हो रहा कम से कम हम लोगों से चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली जाने के लिए कि काम अच्छा हो। हम लोगों ने हम लोगों को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ग्राम में जो नारा लिखवाया गया कि हमारा पैसा हमारा हिसाब वह वाकई में एक हम सही हैं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से की जा रही है विशेष ग्राम सभा में एक खुशी की लहर देखने को मिली।
