Translate

बुधवार, 8 जनवरी 2020

हाई राइज फिटनेस क्लब के भव्य उदघाटन से युवाओं में दिखा खास उत्साह।

हाई राइज फिटनेस क्लब के भव्य उदघाटन से युवाओं में दिखा खास उत्साह।


//अरबाज खान//

खजूराहो(छतरपुर)। पर्यटन नगरी खजुराहो में आज हाई राइज फिटनेस क्लब जिम का भव्य उद्घाटन कोटा से आईं समाजसेविका दीपिका जोशी के मुख्य आतिथ्य  और विशिष्ट रूप में राजनगर एस डी एम स्वप्निल वानखेड़े, भाजपा जिला महामंत्री अरविन्द पटेरिया,  कंग्रेस  के सिद्धार्थ शंकर बुंदेला ,भाजपा नेता सुधीर शर्मा  बजरंग सेना के प्रमुख रणबीर पटेरिया, फीता काटकर शुभारंभ किया गया । इस जिम के संचालक सचिन पाठक ने जानकारी देते हुये बताया कि इस आधुनिक जिम में बेहतर  मशीने लगाई गईं है जिससे क्षेत्र के नव युवाओ और महिलाओं के लिये अपनी सेहत बनाने का खजुराहो में बेहतर विकल्प है । खजुराहो में शुभारंभ हुआ यह जिम समूचे बुंदेलखंड का एक मात्र आधुनिक  मशीनों से युक्त  जिम हाई राइज फिटनेस क्लब है यह जिम  खजुराहो  सरस्वती  शिशु मंदिर के पास जैन मंदिर रोड संचालित किया गया है इसमें शहरवासियों और युवाओं को चुस्त और फिट रखने के लिए विभिन्न तरह की आधुनिक मशीनें लगाई गई है  उदघाटन अवसर पर , कांग्रेस नेता गौरव सिंह बघेल, अपर्णा शर्मा दीदी , ठेकेदार रविन्द्र  पाठक ,विनोद भारती, अरविंद पाठक,विक्रांत पाठक ,सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे ।