Translate

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

अहिरवार समाज संघ ने मनाया 20 वां स्थापना दिवस।

अहिरवार समाज संघ ने मनाया 20 वां स्थापना दिवस।


●  समाज के वरिष्ठ लोगों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास, मृत्युभोज, दहेजप्रथा को समाज से हटाने के लिए अहम निर्णय।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। जगदीश सूर्यवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ एवं माननीय अमान सिंह नरवरिया प्रांताध्यक्ष अहिरवार समाज संघ के निर्देशानुसार अहिरवार समाज संघ को 20 वां स्थापना दिवस मंगलवार को अहिरवार समाज संघ के जिलाध्यक्ष बीडी बाबरा के निज निवास पर मनाया गया। जिसमें संतशिरोमणी गुरु रविदास जी एवं बाबा साहब के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। इस अवसर पर अहिरवार समाज संघ के जिलाध्यक्ष बीडी बाबरा ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास, मृत्युभोज, दहेजप्रथा, उच्च शिक्षा एवं नशामुक्ति पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने अहिरवार समाज संघ के कार्यो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नारायण प्रसाद अहिरवार, मुकेश अहिरवार, डीपी राज, मुन्ना लाल अहिरवार, टी चौधरी, नरोत्तम दीन, तुलसीराम बावरा, बीडी चैधरी, अमित कुमार आदि उपस्थित रहें।