मकर संक्रांति के अवसर पर स्व. विक्की ठाकुर एवं स्व. सतीश ताम्रकार"बाबा" की स्मृति में युवा मोर्चा ने किया प्रसाद (खीर) वितरण।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। मकर संक्रांति का पावन पर्व संपूर्ण भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है दमोह में भी पर्व पर उत्साह है इसी उपलक्ष्य में नगर युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय श्री देव जटाशंकर जी मंदिर में भोलेनाथ को पूजन कर, स्व. श्री विक्रांत सिंह विक्की ठाकुर एवं स्व. श्री सतीश ताम्रकार"बाबा" की स्मृति में प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया।इस उपलक्ष्य पर राजू नामदेव ने बयाया कि मकर संक्रान्ति के दिन दान करने का महत्व अन्य दिनों की तुलना में बढ जाता है। इस दिन व्यक्ति को यथासंभव किसी गरीब को अन्नदान, तिल व गुड का दान करना चाहिए। तिल या फिर तिल से बने लड्डू या फिर तिल के अन्य खाद्ध पदार्थ भी दान करना शुभ रहता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार कोई भी धर्म कार्य तभी फल देता है, जब वह पूर्ण आस्था व विश्वास के साथ किया जाता है। जितना सहजता से दान कर सकते हैं, उतना दान अवश्य करना चाहिए।
महामंत्री भरत यादव महेंद्र राठौर ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व महत्वपूर्ण पर्व है इस दिन स्मृति में दान पुण्य करने पर दिवंगत आत्मा को पुण्य लोक की प्राप्ति होती हैं। आज हम सभी ने इस आशय से यह प्रसाद वितरण का आयोजन किया।
इस उपलक्ष्य पर दीनदयाल मंडल अध्यक्ष संतोष रोहित, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कपिल सोनी जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा तिवारी, जिला मंत्री वर्षा रैकवार, नीलेश सिंघई, ठा. अखिलेश सिंह, पियूष असाटी, आदित्य सिरोठिया, नीलेश राठोर, नरेंद्र राठोर, वासु, गोलू साहू, रीतेश साहू, राहुल झारिया, अमरदीप लालू जैन, आदि की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी नगर महामंत्री महेंद्र राठोर ने दी
